मुसीबत में फंसी हंसिका मोटवानी, भाभी ने दर्ज करवाई सास, पति और ननद के खिलाफ FIR

Hansika Motwani

Mushka nancy James filed FIR against In laws: एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी अपनी खूबसूरती और अपने लुक्स के लिए जानी जाती हैं, लेकिन इन दिनों हंसिका बुरी मुसीबत में फंस गई हैं। बता दें कि हंसिका मोटवानी की भाभी टीवी एक्ट्रेस मुस्कान नैन्सी जेम्स ने अपनी सास, पति और ननद के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करवाई है।

बताया जा रहा है कि यह मामला घरेलू हिंसा का है। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने संपत्ति से जुड़े मामलों में भी धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। मुस्कान नैन्सी जेन्स ने 18 दिसंबर को अंबोली पुलिस स्टेशन में सेक्शन 498-A, 323, 504, 506 और 34 के तहत मामा दर्ज करवाया है।

एक्ट्रेस ने आरोप लगाया है कि उनकी सास और ननद हंसिका मोटवानी उनकी निजी जिंदगी शादीशुदा लाइफ में दखल अंदाजी करती हैं। जिस वजह से उनके और उनके पति के रिश्ते में खटास आने लगी है। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने अपने पति पर भी घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है अधिक तनाव की वजह से उन्हें बेल्स पाल्सी हो गई है। जिस वजह से उनके चेहरे की मांसपेशियां कमजोर हो गई हैं। उनकी स्थिति लकवे जैसी हो गई है।

थी महंगी डिमांड
एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि तीनों की ही काफी लग्जीरियस डिमांड रही थी। तीनों ही एक्सपेंसिव गिफ्ट की डिमांड करते थे। ईटाइम्स से बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने तीनों के खिलाफ लीगल एक्शन लिया है, लेकिन वह इस मामले में अभी कुछ नहीं कहना चाहतीं।

लंबे समय से अलग रह रहे थे मुस्कान नैन्सी जेन्स और प्रशांत
आपको बता दें कि हंसिका के भाई प्रशांत ने साल 2022 में मुस्कान नैन्सी जेन्स से शादी की थी, लेकिन लंबे समय से दोनों अलग रहे रहे हैं। वहीं बात पुलिस कंप्लेंट की करी जाए तो ना ही अभी तक हंसिका का कोई रिएक्शन आया है और ना ही उनके भाई का।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X