Shocking! मुनव्वर फारुखी का खुलासा, मन्नारा चोपड़ा ने बिग बॉस के अंदर की थी Kiss, असहज हो गए थे..

munawar faruqui, mannara chopra, bigg boss 17

बिग बॉस 17 अपने फिनाले वीक तक पहुंच गया है और इस दौरान प्रतियोगियों की तरफ से काफी मेहनत की जा रही है। हाल ही में अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन भी निकल गए हैं। अब घर में सिर्फ मुनव्वर फारुखी, अंकिता लोखंडे, मन्नारा चोपड़ा, अरुण मैशेट्टी और अभिषेक बचे हैं।

देखने वाली बात होगी कि इनमें इस बार विजेता कौन बनता है। लेकिन इस दौरान मुनव्वर फारुखी ने एक शॉकिंग खुलासा किया है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। उनका कहना है कि मन्नारा चोपड़ा ने उनको किस किया था और वो इससे काफी असहज हो गए थे।

मुनव्वर इस दौरान अंकिता लोखंडे से बात कर रहे थे। उन्होने कहा, "मैं असहज हो गया क्योंकि मैंने हमेशा एक लाइन बनाए रखी है।" अंकिता ने किस को लेकर मुनव्वर से पूछा तो उन्होने हां में सिर हिलाया।

उन्होंने बताया कि वह इसे मन्नारा के सामने लाने में झिझक रहे थे क्योंकि इससे उसके लिए अजीब स्थिति पैदा हो जाती। इसके बाद अंकिता ने खुलासा किया कि मन्नारा के मन में मुनव्वर के लिए भावनाएं हैं।

इसके बाद लोग कई तरह की बातें दोनों को लेकर कर रहे हैं। हालांकि मन्नारा को अभी ये बात नहीं पता है कि मुनव्वर ने किस का जिक्र अंकिता के सामने कर दिया है। बीते हफ्ते से ये भी देखा जा रहा है कि मुनव्वर अक्सर मन्नारा से दूर रहने की कोशिश करते हैं।

हालांकि मन्नारा को पता चलने के बाद उनका क्या रिएक्शन होगा ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। देखने वाली बात होगी कि इस बार विजेता का ताज कौन पहनने वाला है। अंकिता लोखंडे और अभिषेक को भी इसका प्रबल दावेदार माना जा रहा है। लेकिन अंत में तो सब लोगों के वोट से ही तय होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X