Munmun Dutta Video: पीछे से हुई ऐसी हरकत, बुरी तरह कैमरे पर भड़कीं तारक मेहता की बबीता जी

munmun dutta

Munmun Dutta Video : तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबीता जी यानी कि मुनमुन दत्ता कैमरे के सामने भड़कती हुई दिखाई दी हैं। मुनमुन दत्ता का यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है। जहां पर पहली दफा मुनमुन दत्ता पैपराजी की क्लास लगाते हुए दिख रही हैं । मुनमुन दत्ता कुछ दिन पहले इंडियन टेलीविजन एकेडमी पुरस्कार सेरेमनी में गईं। हर बार की तरह इस बार भी मुनमुन दत्ता काफी स्टाइलिश बोल्ड दिखाई दे रही थीं। लेकिन जैसे ही वह कैमरे के सामने आईं तो अपने बोल्ड लुक से अधिक वह अपने तेज रवैया को लेकर चर्चा में आ गईं। पैपराजी पर आरोप लगाते हुए मुनमुन दत्ता ने अपनी भड़ास निकाली। पैपराजी के साथ बातचीत के दौरान मुनमुन दत्ता ने खुद पर किए गए गंदे कमेंट्स पर अपनी कड़ी नाराजगी जाहिर की।

कैमरे के पीछे से ऐसी हरकत

कैमरे के पीछे से ऐसी हरकत

मुनमुन ने कहा कि जो भी यह कैमरा चालु होने पर पीछे से कमेंट्स करता है, वो अपनी इस हरकत को बंद कर दें। मुनमुन दत्ता ने कहा कि यह जो पीछे कमेंट्स करते हैं ना, बाद में उनके वीडियोज में सुनाई देता है। पीछे से आप लोग बेहूदा कमेंट्स करते हैं। उसे बंद करें। कम्युनिटी ऐसी ही हो गई आजकल।

बोल्ड हुईं मुनमुन दत्ता

बोल्ड हुईं मुनमुन दत्ता

इस वीडियो को देखने के बाद कई यूजर्स ने मुनमुन दत्ता का सपोर्ट किया है। कई ऐसे हैं जो मुनमुन दत्ता के पूरे लुक की तारीफ कर रहे हैं। आपको बता दें कि मुनमुन दत्ता इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं और अपने कई सारे ग्लैमरस वीडियो और तस्वीरें फैंस के साथ साझा करती रहती हैं।

बबीता बनकर मिली पहचान

बबीता बनकर मिली पहचान

मुनमुन की खूबी यह है कि वह हर मामले में अपने बेबाक अंदाज के लिए पहचानी जाती हैं। तारक मेहता से पहले भी मुनमुन ने कई शो किए। लेकिन नाम और पैसा उन्हें तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो की बबीता बनकर ही मिला। आलम यह है कि कई लोग उनका असली नाम भी नहीं जानते हैं।

मुनमुन दत्ता की इतनी कमाई

मुनमुन दत्ता की इतनी कमाई

उन्हें बबीता नाम से ही जाना जाता है। हाल ही में मुनमुन दत्ता अपने यूरोप ट्रिप से लौट आयी हैं। पैर में चोट लगने के कारण उन्हें आधे में ही इस यात्रा से वापस लौटना पड़ा है। वहीं कमाई की बात की जाए तो मुनमुन दत्ता एक एपिसोड के पीछे 70 से 90 हजार की कमाई करती हैं। महीने के लाखों कमाती हैं जेठालाल की फेवरेट बबीता जी।

सेलेब्स फोटोग्राफर विरल भयानी ने इस वीडियो को पोस्ट किया है। यहां देखिए।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X