रोल के लिए छुपाई पहचान, थ्रेडिंग-वैक्सिंग करवाने की नहीं थी परमिशन, ये हसीना ने झेला कास्टिंग काउच

Munjya Fame Mona Singh Casting Couch: टीवी इंडस्ट्री में ऐसी कई सारी हसीनाएं हैं जिन्होंने अपने करियर में काफी संघर्ष किया और फिर अच्छा खास मुकाम हासिल किया। आज हम आपको एक ऐसी ही अभिनेत्री मोना सिंह के बारे में बताने वाले हैं। जिन्हें 2023 में 'जस्सी जैसी कोई नहीं' में मिडिल क्लास पंजाबी लड़की जसमीत वालिया उर्फ जस्सी का किरदार निभाने को मिला।
मोना सिंह भी जस्सी के किरदार से घर-घर में काफी ज्यादा फेमस हो गई। बता दे कि उनका जन्म 8 अक्टूबर 1981 में चंडीगढ़ में एक सिख परिवार में हुआ। शो में भी उनकी बेहतरीन एक्टिंग और अपूर्व अग्निहोत्री के साथ जबरदस्त केमिस्ट्री को लेकर खूब चर्चा रही। लोगों ने दोनों की जोड़ी को भी खूब पसंद किया।
अब हाल ही में मोना सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि उन्होंने 'जस्सी जैसी कोई नहीं' शो में अपने रोल के लिए किस तरीके से तैयारी की थी और इसके लिए उन पर कितनी पाबंदियां भी लगाई गई थी। मोना सिंह ने हाल ही में मिर्ची प्लस के साथ बातचीत के दौरान इसको लेकर काफी कुछ साझा किया।
मोना सिंह ने बात करते हुए बताया कि "मुझे वैक्सीन और थ्रेडिंग के अलावा आइब्रो बनाने की भी परमिशन नहीं मिली थी। यहां तक कि वह लोग मेरे चेहरे पर और भी ज्यादा बोल चिपका दिया करते थे और मुझे अपने चेहरे पर ब्लीच भी करवाने के लिए मना कर दिया था। तब बहुत पाबंदियां थी और मैं किसी को भी नहीं बता सकती थी कि असल में मैं कैसी दिखती हूं।"
मोना सिंह ने बताया कि मैं ना तो यह बता सकती थी कि "मैं कौन हूं नहीं अपना नाम बता सकती थी। शो के लिए मुझे अपना पहला अवार्ड जसमीत वालिया के तौर पर मिला। मोना सिंह के तौर पर मुझे यह अवार्ड नहीं मिला था। लेकिन मुझे कई बार बहुत अजीब लगता था जब लोग मुझे जानते और मेरी तरफ देखते थे। लेकिन जैसी बना मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी उपलब्धि थी कि कोई यह शो काफी पॉपुलर था।"
टाइम्स ऑफ़ इंडिया के साथ बातचीत के दौरान मोना सिंह ने कहा कि "मुझे काफी बुरे अनुभव का सामना करना पड़ा। काफी लोग ऐसे थे जिन्होंने मुझे होटल में बुलाया और मैं वहां से चली गई। वो लोग मेरे चेहरे को छोड़कर मुझे हर जगह देख रहे थे। इससे मुझे परेशानी हुई और इंडस्ट्री में समझौता करना या निर्देशक जो कहते हैं वही करना बहुत नॉर्मल हो चुका है।"


Click it and Unblock the Notifications











