Bigg Boss OTT 3 Elimination: पॉलोमी के बाद बेघर हुआ एक और सदस्य, चौथा एविक्शन नहीं झेल पाई हसीना

Bigg Boss OTT 3 Munisha Khatwani Eliminated: रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। वीकेंड का वार एपिसोड में शो के होस्ट अनिल कपूर ने कंटेस्टेंट्स को जमकर डांटा है। शो से अब तक 3 लोग बेघर हुए थे- नीरज, पौलोमी और पायल मलिक। अब एक और कंटेस्टेंट का सफर खत्म हो गया है। चलिए बताते है कि इस बार वीकेंड के वार में किस घरवाले का पत्ता साफ हो गया है।
'बिग बॉस ओटीटी 3' के वीकेंड का वार एपिसोड में मुनीषा खटवानी और सना सुल्तान को बॉटम 2 में बताया गया। इसके बाद शो से मुनीषा का सफर खत्म हो गया। सना सुल्तान बाल-बाल बच गईं। 'द खबरी' ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्वीट करके इस बारे में शेयर किया है। चलिए आपको बताते हैं वो 5 कौन से कारण रहे जिसकी वजह से मुनीषा खटवानी शो से बाहर हो गईं।
EXCLUSIVE and Confirmed
— The Khabri (@TheKhabriTweets) July 6, 2024
##MunishaKhatwani has been ELIMINATED from the house#MunishaKhatwani and #SanaSultan were bottom 2
गौर करने वाली बात यह है कि यह लगातार दूसरी बार है जब मुनीषा डेंजर जोन में थीं। इससे पहले वह पॉलोमी दास के साथ सबसे कम वोट पाने वाली प्रतियोगियों में से थीं। जबकि मध्य सप्ताह के एलिमिनेशन के दौरान उनके एविक्शन की अफवाहें थीं, बाहरवाला लवकेश कटारिया ने उन्हें अपनी स्पेशल पावर से बचाया था और पोलोमी को शो से बाहर कर दिया था।
इस बीच अपने एलिमिनेशन के बारे में बात करते हुए पॉलोमी ने कहा था कि उन्हें लगता है कि मुनीषा को शो से बाहर कर देना चाहिए था। "मुझे लगा कि किसी तरह मुझे ऐसा लगा था कि मेरे वहां हमें शो करना चाहिए लेकिन ज्यादा कृति के लायक हूं। मैं इतनी जल्दी उस शो में से नहीं निकलती अगर मेरा एविक्शन घरवाले के हाथ में नहीं होता तो। अगर मुझे मेरी ऑडियंस पर भरोसा है, मुझे बिग बॉस पर भरोसा है, मुझे लगा कि मैं योग्य हूं। लेकिन वो घरवाले के हाथ में था मुझे एविक्ट करना,'' पोलोमी ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया।


Click it and Unblock the Notifications