मुनव्वर फारूकी ने हुक्का बार केस से रिलीज होने के बाद किया पहला पोस्ट, बोले- मैं अब...

Munawwar Faruqui Latest Post: पॉपुलर कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी (Munawwar Faruqui) और बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारूकी एक बड़ी मुसीबत में फंसते दिखे हैं। मुनव्वर फारूकी को हुक्का बार छापेमारी के मामले में पुलिस ने पुछताछ की। इतना ही नहीं पुलिस ने 14 लोगों को हिरासत में लिया गया था। हालांकि सभी पुलिस ने पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया था। वहीं इस मामले से छूटने के बाद मुनव्वर फारूकी ने पहला पोस्ट किया है।
मुनव्वर फारूकी ने शेयर की लेटेस्ट पोस्ट
हाल ही में मुनव्वर फारूकी (Munawwar Faruqui) ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की जिसमें वे कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट में मुंबई एयरपोर्ट की एक सेल्फी शेयर की है। इस सेल्फी को शेयर करते हुए लिखते हैं 'थकान और ट्रैवलिंग' इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि मुनव्वर फारूकी मुस्कुराते नजर आ रहे हैं।
ये है मामला
हाल ही में मिली रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने मुनव्वर फारूकी समेत 13 लोगों को बीती रात हुक्का बार की छापेमारी के केस में हिरासत में लिया था। इन 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। हालांकि सभी को बाद में छोड़ दिया था। एएनआई के मुताबिक मुनव्वर फारूकी को नोटिस पर छोड़ा गया था। दरअसल पुलिस को यह जानकारी मिली थी कि हर्बल हुक्का की आड़ में तंबाकू का इस्तेमाल किया जा रहा था। यह पता चलने पर पुलिस ने छापा मारा था। वहीं सबूत मिलने पर ही पुलिस ने लोगों को हिरासत में लिया था। आपको बता दें कि इससे पहले ही मुनव्वर फारूकी मुसीबत में फंस चुके हैं। दरसअल साल 2021 में देवी देवताओं का अपमान करने पर उन्हें 35 दिन की जेल काटनी पड़ी थी। बता दें कि मुनव्वर फारूकी की कंगना रनौत के शो लॉकअप से पॉपुलेरिटी मिली थी।


Click it and Unblock the Notifications