..................... Munawwar Faruqui got angry at Meerut Police ban on Eid prayers in public place - Hindi Filmibeat

ईद की नमाज पर बैन? मेरठ पुलिस पर भड़के मुनव्वर फारुकी, बोले- 'अब कोई त्योहार नहीं होगा'

Munawar faruqui

Munawar Faruqui on Eid Namaz- कॉमेडियन और बिग बॉस 17 के विजेता मुनव्वर फारुकी की बेबाकी भला कौन नहीं जानता है। अक्सर वो सोशल मीडिया पर विवादों में भी रहते हैं। इस वक्त वो नए मामले को लेकर चर्चा में है जो कि ईद की नमाज से जुड़ा हुआ है।

दरअसल मेरठ पुलिस ने एक आदेश जारी किया था कि ईद की नमाज कोई भी सड़क पर पढ़ता मिला तो उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान उस शख्स पासपोर्ट भी रद्द किया जा सकता है।

इस बात को लेकर मुनव्वर फारुकी ने मेरठ पुलिस को लताड़ लगाई है और कुछ ऐसा कह डाला है कि जो कि आपको हैरान करने वाला है। बता दें कि ईद को देखते है मेरठ पुलिस ने ऐसा आदेश जारी किया है और उल्लंघन करने वालों पर पासपोर्ट और ड्राइविंग लाइसेंस रद्द कानूनी कार्यवाही भी होगी।

क्या बोले मुनव्वर

मुनव्वर फारुकी ने इंस्टाग्राम पर एक न्यूज का स्क्रीनशॉट साझा किया था जिसमें ये बात लिखी हुई थी। इसको लेकर मुनव्वर ने जवाब दिया कि, "30 मिनट की नमाज के लिए ये? क्या अब कोई भी त्योहार भारत के सड़कों पर नहीं होगा?"

जैसे ही उन्होने ये बात लिखी वो चर्चा में आ गए और लोग दो तरफा हो गए हैं। कोई उनके समर्थन में है तो किसी का कहना है कि ये हिंदुओं को टारगेट कर रहा है। बता दें कि इसके पहले कभी इस तरह की धमकी वाले निर्देश नमाज को लेकर पुलिस की तरफ से नहीं दिए गए हैं।

लोग कर रहे हैं कमेंट्स

मुनव्वर फारुकी के इस पोस्ट के बाद लोगों का रिएक्शन सामने आ रहा है। एक यूजर ने लिखा, ''नमाज पढ़ना कोई त्यौहार नहीं है...।'' एक ने लिखा, ''सड़क पर पढ़ना क्यों जरूरी है, क्यों। मुझे बस पता करना है । क्या कोई समझा सकता है, घर में चलेगा तो क्या फर्क है।''

एक का कहना है, ''कावड़ यात्रा माई 10 दिन रोड बंद रहता है।'' एक ने लिखा, ''नमाज घर में पढने का रोड तुम लोगो के बाप का नहीं है वरना तुम्हारे ऊपर से गाड़िया चलाएंगे।'' एक ने लिखा, ''30 मिनट भी नहीं होते हैं।'' एक यूजर ने लिखा, ''तुम्हारा हर रोज़ होता है तू इसलिये नहीं होगा, घर पर करो।'' इस तरह से लोग बातें कर रहे हैं।

Read more about: munawar faruqui
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X