मुनव्वर फारुकी ने गुपचुप रचा ली दूसरी शादी? करीबी ने किया खुलासा तो खुल गई कॉमेडियन की पोल!

बिग बॉस 17 जीतने के बाद स्टैंडअप कॉमेडियन से स्टार बन गए मुनव्वर फारुकी इस वक्त फिर से चर्चा में है। उनको लेकर अक्सर खबरें आती हैं कि वो किसी के साथ ज्यादा समय तक नहीं रहते हैं।
बिग बॉस के दौरान उनपर आएशा खान ने कई आरोप लगए थे। लेकिन इस वक्त खबर आ रही है कि मुनव्वर फारुकी ने दूसरी शादी कर ली है। मुनव्वर की शादी की खबरें सोशल मीडिया पर चल रही थीं, अफवाहों की मानें तो ये शादी से करीब दो सप्ताह पहले हुई थी।
लेकिन हाल ही में खबर आई थी कि वो अस्पताल में भर्ती हैं। लेकिन क्या सच में मुनव्वर ने दूसरी शादी कर ली है। इसको लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान मुनव्वर की तरफ से नहीं हुई है। लेकिन कहा जा रहा है कि कॉमेडियन के करीबी सूत्र ने टाइम्स नाउ से से बात करते हुए उनकी दूसरी शादी की पुष्टि की थी।
क्या है रिपोर्ट
इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि करीबी ने दावा कि है, "हां, मुनव्वर अब शादीशुदा है। उसने शादी कर ली है। वो ये सब अंडर में रखना चाहता है तभी कोई खास तस्वीरें भी नहीं मिलेगी आपको।'' उन्होंने आगे कहा, "समारोह में केवल करीबी और उनके चहीते लोग ही मौजूद थे। यह बेहद करीबी समारोह था।" इस खबर के सामने आने के बाद लोग हैरान हैं और कई तरह की बातें कर रहे हैं।
आधिकारिक ऐलान का इंतजार
मुनव्वर फारुकी की शादी को लेकर किसी तरह का आधिकारिक बयान नहीं आया है। अब देखने वाली बात होगी मुनव्वर कब अपनी दूसरी पत्नी को लेकर खुलासा करते हैँ। कुछ समय पहले खबर आई थी कि वो किसी को डेट कर रहे हैँ। हालांकि उनके साथ ही शादी हुई है या नहीं ये देखने वाली बात होगी।


Click it and Unblock the Notifications