एक ही ड्रेस में दिखीं नाजिला और आयशा, लोगों ने लिए मजे, बोले- 'तू समझा.. नहीं तू नहीं समझा'

munawar faruqui, ayesha, nazila sitaishi, bigg boss 17

नाजिला और आयशा.. मुनव्वर की लाइफ इस वक्त इन दोनों को लेकर ही फंसी हुई है। बिग बॉस 17 में आयशा के आने के बाद मुनव्वर फारुकी को लेकर कई तरह के खुलासे हुए हैं। इसको लेकर मुनव्वर ने सबके सामने अपनी गलती को माना है।

लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें मुनव्वर की दोनों एक्स नजर आ रही हैं। मजेदार बात तो ये है कि आयशा और नाजिला ने एक ही तरह की ड्रेस पहनी है। इस तस्वीर के सामने आने के बाद लोग दोनों के मजे ले रहे हैं और मुनव्वर को लेकर मस्ती कर रहे हैं।

पैपराजी पेज ने इस तस्वीर के साथ लिखा था, ''आयशा खान के आरोपों के बीच मुनव्वर फारुकी की दो-टाइमिंग, नेटिज़न्स ने नाज़िला सीताशी और आयशा खान को एक जैसे आउटफिट में देखा। आपको क्या लगता है कि मिनी ड्रेस में किसका लुक बेहतर है?''

इसके बाद एक ने लिखा, ''तू समझा? नहीं, तू नहीं समझा।'' एक का कहना है, ''दोनों के लिए डोंगरी से खरीदी थी भाई ने।'' एक ने लिखा, ''दोनों को एक ड्रेस चिपका दी।'' एक ने लिखा, ''क्या पता दोनो ने प्रसिद्धि पाने के लिए मिलके मुनव्वर को बर्बाद करने का प्लान किया हो, जानती होगी एक दूसरे को पहले से।''

एक ने लिखा, ''दोनों को जो चाहिए था मिल गया, फेम डिगर्स गर्ल।'' एक ने लिखा, ''मुनव्वर जीतेगा दिल भी.. ट्रॉफी भी।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। बता दें कि नाजिला इस वक्त खुलकर सामने आ गई हैं और हाल ही में इंस्टाग्राम पर उन्होने एक क्रिप्टिक पोस्ट किया था।

देखने वाली बात होगी सलमान खान के इस शो के इस सीजन का विनर कौन बनता है। फिलहाल आप देखिए ये तस्वीरें जो कि वायरल हो रही हैं..

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X