..................... Munawar Faruqui's ex-girlfriend ayesha khan steal vegetables from the cart, trolled badlly - Hindi Filmibeat

ठेले से सब्जी चुराकर भागीं मुनव्वर फारूकी की एक्स गर्लफ्रेंड, फैन्स ने पहचाना तो बोले- अरे अब ये दिन आ गए क्या

ayesha khan

Munawar Faruqui's ex-girlfriend steal vegetables: बिग बॉस 17 और लॉकअप के विनर रह चुके मुनव्वर फारूकी आए दिनों किसी ना किसी वजह से लाइमलाइट में आ ही जाते हैं। हाल ही में उनका एक अभिषेक के साथ झगड़ा करते हुए वीडियो वायरल हुआ था। दोनों इस वीडियो में पैसे को लेकर झगड़ा करते नजर आ रहे थे। वहीं मुनव्वर फारूकी के बाद उनकी एक्स गर्लफ्रेंड का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख लोग तो हैरान ही रह गए हैं। क्योंकि इस वीडियो में वह सब्जी खरीदती नहीं बल्कि चुराती नजर आ रही हैं।

सब्जी चुराती दिखीं मुनव्वर की एक्स गर्लफ्रेंड
हाल ही में सोशल मीडिया पर मुनव्वर फारूकी की एक्स गर्लफ्रेंड का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि हसीना साड़ी पहनकर सब्जी के ठेले पर जाती नजर आती हैं फिर वह सब्जीवाले से बात करती हैं। पहले वह खरीदने के इच्छा से सब्जी चुनती हैं। फिर थोड़ी सब्जी उठाती हैं। देखती हैं कि उन्हें कोई नहीं देख रहा है तो फिर वह सब्जी लेकर भाग जाती हैं। बता दें कि उनकी इस हरकत की वजह से वह जमकर ट्रोल भी हो रही हैं।

जमकर ट्रोल हुईं आएशा खान
बता दें कि इस वीडियो पर लोगों के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने मुनव्वर की एक्स को पहचानते हुए कहा ये तो आएशा खान है अरे अब ये दिन आ गए क्या। तो वहीं दूसरे ने कहा अरे बेचारे के पैसे तो देती जाओ। तो वहीं तीसरे ने कहा ये सिर्फ पब्लिसिटी स्टंट लग रहा है तो वहीं दूसरे ने कहा मैं तो रोज सब्जी लेने जाता हूं मैं ऐसा करता तो तुरंत पकड़ लिया जाता। आपको बता दें कि इन दिनों आएशा खान अपने कई प्रोजेक्ट को लेकर बिजी चल रही हैं। यह वीडियो उसी किसी प्रोजेक्ट का हिस्सा मालूम पड़ती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X