मुनव्वर फारुकी ने धूमधाम से मनाया बेगम का जन्मदिन, पार्टी में TV की इन हसीनाओं ने जमाई रौनक

Munawar Faruqui

लॉकअप सीजन 1 और बिग बॉस सीजन 17 के विनर रह चुके मुनव्वर फारुकी अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में रहते हैं। बता दें कि मुनव्वर फारुकी अपनी पत्नी महजबीन से बेइंतेहा मोहब्बत करते हैं। वह आए दिनों अपने लेटेस्ट पोस्ट में मेहजबीन के साथ तस्वीरें शेयर करते हैं। बता दें कि महजबीन मुनव्वर फारुकी की दूसरी पत्नी हैं और महजबीन की भी दूसरी शादी हुई है। अपनी पहली शादी से दोनों के ही बच्चे हैं, लेकिन इसके बाद भी दोनों की बॉन्ड बहुत ही अच्छा है। आए दिनों कपल अपने रोमांटिक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं।

पत्नी का धूमधाम से मनाया जन्मदिन

बता दें कि मुनव्वर फारुकी की पत्नी का 10 अगस्त को जन्मदिन था और इस खास मौके पर कॉमेडियन ने पत्नी के लिए एक आलीशान पार्टी का आयोजन रखा था। इस खास मौके पर मुनव्वर फारुकी ने पत्नी के लिए 4 टियर केक कटवाकर जश्न मनाया। बता दें कि मुनव्वर फारुकी ने पत्नी के लिए सरप्राइज रखा था। वहीं इतनी साज सजावट और इतने मेहमानों के देखकर मेहजबीन खुशी से फूले नहीं समाईं। बता दें कि मुनव्वर फारुकी की पत्नी मेहजबीन के जन्मदिन पर एक्ट्रेस माही विज, धनश्री वर्मा, क्रिस्टल डिसूजा, सना मकबूल समेत तमाम सितारों ने मेहजबीन की पार्टी में शिरकत करके इस पार्टी में रौनक जमा दी।

गुपचुप की थी शादी

आपको बता दें कि मुनव्वर फारुकी ने महजबीन से 26 मई साल 2024 में शादी की थी। मुनव्वर फारुकी की पत्नी महजबीन कोटवाला एक मेकअप आर्टिस्ट हैं। बता दें कि दोनों की शादी बहुत ही गुपचुप हुई थी। दोनों की शादी में केवल 30 लोग ही शामिल हुए थे। इस शादी में नो फोन पॉलिसी थी। दोनों ने अपनी शादी को बहुत ही प्राइवेट रखा था। मुनव्वर फारुकी का पहली शादी से एक बेटा है वहीं महजबीन की पहली शादी से एक बेटी है। बताते चलें कि मुनव्वर ने तलाक के दो साल बाद महजबीन ने शादी की थी।

More from Filmibeat

Read more about: munawar faruqui
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X