मुनव्वर फारूकी ने दुबई जाकर मनाई फर्स्ट मंथ वेडिंग एनिवर्सरी, पहली बार वाइफ के साथ शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Munawar Farooqui went to Dubai and celebrated first month wedding anniversary: बिग बॉस 17 के विनर और कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। बता दें कि 1 महीने पहले ही मुनव्वर फारूकी ने गुपचुप शादी रचा ली थी। जिसके बाद उन्होंने कभी वाइफ के साथ केक कट करते हुए तो कभी बच्चों के साथ तस्वीरें साझा की थी, लेकिन कभी भी मुनव्वर वाइफ के साथ रोमांटिक तस्वीर शेयर करते नहीं दिखे, हाल ही में मुनव्वर फारूकी अपनी फर्स्ट मंथ वेडिंग एनिवर्सरी मनाने के लिए दुबई गए हैं जहां से उनकी और उनकी वाइफ महजबीन कोटवाला की रोमांटिक तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
केक कट करते आए नजर
मुनव्वर फारूकी और उनकी वाइफ की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। दोनों फर्स्ट मंथ वेडिंग एनिवर्सरी मनाते हुए काफी खुश नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि दोनों किसी रेस्टोरेंट में बैठे दिख रहे हैं। खाने की प्लेट पर वन मंथ एनिवर्सरी M एंड M लिखा हुआ है। तस्वीर में देख सकते हैं दोनों मिलकर केक कट करते हैं फिर मुनव्वर फारूकी अपनी वाइफ को किस करते नजर आ रहे हैं।
All Evil Eyes off of this Pretty couple 🫶🧿🩵MxM🩵🧿🫠#MunawarFaruqui#MunawarFaruqui𓃵 pic.twitter.com/8sWlBlAFoU
— Devika (@Devika1120914__) June 30, 2024
हिना खान ने करवाई मुलाकात
बताया जा रहा है कि हिना खान ने मुनव्वर फारूकी और महजबीन की मुलाकात करवाई है। बता दें कि महजबीन मेकअप आर्टिस्ट हैं। वह हिना खान के लिए काम कर चुकी हैं। जब मुनव्वर फारूकी और हिना खान म्यूजिक वीडियो शूट कर रहे थे तब प्रमोशन के दौरान महजबीन और मुनव्वर फारूकी की मुलाकात हुई थी। जिसके बाद दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे फिर दोनों ने छिपकर शादी कर ली। बताया जाता है कि दोनों की शादी में हिना खान शामिल हुई थीं।


Click it and Unblock the Notifications