दूसरी बीवी और बच्चों के साथ पिज्जा पार्टी करने गए मुनव्वर फारूकी, सौतेली बेटी देख लोगों ने कर दिया ये कमेंट

Munawar faruqui went for pizza party with second wife and children: जाने माने कॉमेडियन और बिग बॉस 17 के विनर रहे मुनव्वर फारूकी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर जमकर चर्चाओं में बने हैं। कुछ दिनों पहले ही मुनव्वर फारूकी ने गुपचुप निकाह रचा लिया था। मुनव्वर फारूकी की पत्नी महजबीन कोटवाला एक मेकअप आर्टिक्ट हैं। वह सेलिब्रिटीज़ के मेकअप करती हैं। बता दें कि महजबीन कोटवाला तलाकशुदा हैं और उनकी 10 साल की बेटी है।
फैमिली साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं मुनव्वर फारूकी
मुनव्वर फारूकी अपनी फैमिली का खास ध्यान रखते हैं। शादी के बाद वह पत्नी और बच्चों के साथ समय बिता रहे हैं। हाल ही में उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि मुनव्वर फारूकी पत्नी महजबीन और उनकी बेटी और अपने बेटे को लेकर पिज्जा पार्टी करने गए हैं। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि बच्चे जमकर पिज्जा इंजॉय कर रहे हैं वहीं मुनव्वर फारूकी पत्नी का हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं। बता दें कि इस फैमिली क्वालिटी टाइम के फोटो पर यूजर्स का जमकर रिएक्शन आ रहा है।
यूजर्स ने जमकर किए कमेंट्स
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- क्या बात है अब फैमिली कंप्लीट हो गई तो वहीं दूसरे यूजर्स जो बच्ची को सौतेला बोले रहे थे लोगों ने उन्होंने ट्रोल करते हुए कहा- बच्ची सौतेली नहीं है अब वह उसी बेटी है। तो वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- शादी करके मुनव्वर ने अच्छा किया कम से कम बच्चों को उनके माता पिता मिल गए। आपको बता दें कि मुनव्वर फारूकी की पहली पत्नी जैस्मिन थीं। दोनों की शादी साल 2017 में हुई थी और दोनों का तलाक 2022 में हो गया था।


Click it and Unblock the Notifications