लोगों का समुंदर देख आ जाएंगे Goosebumps.. मुनव्वर फारुकी के इस वीडियो ने बताई जीत की वजह

मुनव्वर फारुकी के लिए 28 जनवरी का दिन काफी शानदार रहा है। ये वही दिन था जब मुनव्वर ने बिग बॉस 17 के विजेता की ट्रॉफी जीती। लेकिन इस वक्त जो वीडियो सामने आ रहा है वो आपको ये बताने के लिए काफी है कि वो विजेता क्यों बने हैं।
Viral Bhayani ने इस वीडियो को साझा किया है। इस वीडियो को ड्रोन कैमरे से शूट किया गया है और इसमें मुनव्वर के आसपास फैंस का समुंदर नजर आ रहा है। वीडियो को पोस्ट करते हुए पैपराजी पेज ने लिखा कि, ''नागपाड़ा के राइडर को मिला दुनिया भर का प्यार, बिगबॉस 17 जीतने के बाद मुनव्वर फारुकी का हुआ ग्रैंड वेलकम।''
इसके बाद लोगों ने कमेंट्स करना शुरु कर दिया है। एक ने लिखा, ''मुनव्वर ने तहलका मचा दिया यार। मुनव्वर के प्रशंसकों को बधाई।'' एक ने लिखा, ''कूड़े पे मंखियां भिनभिना रहीं हैं।'' एक ने लिखा, ''अपना भाई हीरो।'' एक ने लिखा, ''भारत के हृदय को बधाई। मुनव्वर ने ट्रॉफी उठा ली है, डोंगरी का शहजादा।''
एक ने लिखा, ''डोंगरी का राजा।'' इस तरह से लोग अच्छे और बुरे दोनों तरह के कमेंट्स कर रहे हैँ। इसके अलावा हार्ट इमोजी की तो बाढ़ ऐसी आ गई है। हालांकि मुनव्वर फारुकी की तरफ से इसको लेकर किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं आया है।
गौरतलब है कि बिग बॉस के फाइनल में मुनव्वर और अभिषेक टॉप 2 में थे और ऐसा कहा जा रहा था कि कोई भी जीत सकता है। हालांकि मुनव्वर को लेकर लोग काफी कॉंफिडेंट थे।
इसके पहले मुनव्वर ने लॉकअप सीजन 1 की ट्रॉफी जीती थी और लोगों को काफी पसंद आए थे। अब देखने वाली बात होगी कि वो किस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनेंगे। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है...


Click it and Unblock the Notifications