Munawar Faruqui Daughter Name & Meaning: बरिराह मुनव्वर फारूकी, जानिए क्या है इस मुस्लिम बच्ची के नाम का मलतब
Munawar Faruqui Daughter Name: कॉमेडी और रियलिटी स्टार मुनव्वर फारुखी और उनकी पत्नी मेहजबनी कोटावाला इन दिनों अपनी जिंदगी के नए सफर को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में कपल ने अपनी नवजात बेटी के नाम का खुलासा किया है, जिसके बाद फैंस लगातार उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।

मुनव्वर फारुखी की बेटी का नाम
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने 1 मई 2026 को बेटी का स्वागत किया था। अब महजबीन ने सोशल मीडिया पर कुछ खूबसूरत तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि उनकी बेटी का नाम "बरिराह मुनव्वर फारूकी" रखा गया है। हालांकि तस्वीरों में बेटी का चेहरा नहीं दिखाया गया और उसे इमोजी से छिपाया गया।
क्या है बरिराह का मतलब
पोस्ट में यह भी बताया गया कि "बरिराह" नाम का अर्थ पवित्रता, अच्छाई और नेक रास्ते से जुड़ा हुआ है। महजबीन ने अपनी बेटी के लिए दुआ करते हुए उसकी खुशहाल और बरकत भरी जिंदगी की कामना की।
परिवार के साथ मुनव्वर ने किया सेलिब्रेशन
बताया जा रहा है कि बेटी के जन्म के बाद परिवार ने मुंबई स्थित घर में करीबी लोगों के बीच एक छोटा-सा सेलिब्रेशन भी रखा। इस दौरान परिवार के सभी सदस्य काफी खुश नजर आए।
रियलिटी शोज के स्टार हैं मुनव्वर फारुखी
वर्कफ्रंट की बात करें तो मुनव्वर फारूकी टीवी और ओटीटी की दुनिया में लगातार सक्रिय हैं। वह Bigg Boss 17 और Lock Upp जैसे चर्चित रियलिटी शोज के विजेता रह चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications