पहलगाम में हमला करने वाले आतंकियों के लिए मुनव्वर फारुखी ने की ये मांग, उनको ढूंढों और...

Munawar Faruqui On Pahelam Terror Attack: कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। मस्ती कर रहे सैलानियों पर आतंकियों ने गोलीबारी कर दी। इस कायराना हरकत से देश की जनता के साथ साथ सेलेब्स में गुस्सा और आक्रोश है और हर कोई इस हमले की निंदा करते हुए पीड़ितों के लिए इंसाफ और आतंकियों के लिए सजा की मांग कर रहा है।
मुनव्वर फारुकी ने की ये मांग
तमाम रिएक्शंस के बीच स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुखी का इस हमले पर रिएक्शन काफी तेजी से वायरल हो गया है। दरअसल मुनव्वर फारुख ने सिर्फ चार शब्दों में अपनी पूरी बात कह दी है। मुनव्वर ने लिखा, "ढूंढो उन्हे लटकओ उन्हें" मुनव्वर फारुखी ने आंतियों को सबक सिखाने की बात कही है। मुनव्वर फारुखी ने दहशतगर्दों को फंसी देने की मांग की है।
पर्यटकों पर ताबड़तोड़ गोलियां
मालूम हो कि मंगलवार, 22 अप्रैल को पहलगाम की बैसारन घाटी में आतंकी हमला हुआ। आतंकियों ने पर्यटकों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिसमें 27 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक उत्तर प्रदेश, एक यूएई और एक नेपाल का है। इसके अलावा गुजरात, महाराष्ट्र, ओडिशा, कर्नाटक और तमिलनाडु के भी हैं। हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा ने ली है।


Click it and Unblock the Notifications












