मुनव्वर फारुकी ने सरेआम एल्विश यादव को किया रोस्ट? वीडियो वायरल होते ही लोग ले रहे है मजे!

मुनव्वर फारुकी और एल्विश यादव इस वक्त किसी पहचान के मोहताज नहीं है। भले ही दोनों के फैंस आपस में लड़ते हों लेकिन इन दोनों के बीच दोस्ती है। इस वक्त एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एल्विश को मुनव्वर फारुकी ने मजाक मजाक में रोस्ट कर दिया और एल्विश ने किसी तरह का रिएक्शन नहीं दिया।
लोगों का कहना है कि एल्विश को पता ही नहीं चला की उसका मजाक बनाया गया है। इस दौरान दोनों मीडिया से बात कर रहे थे। सामने से किसी ने मुनव्वर से पूछा कि आपके नाम एक शानदार रिकॉर्ड है, आपने द ग्रेट सचिन तेंदुलकर का विकेट लिया है।
इसके बाद मुनव्वर हंसते हैं और कहते हैं कि एल्विश के नाम भी एक बड़ा रिकॉर्ड है, उसने मेरा विकेट लिया था। इसके बाद सभी हंसने लगते हैं लेकिन एल्विश रिएक्ट नहीं करते हैं।
क्या बोले लोग
इस वीडियो पर लोगों के रिएक्शन आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ''मुनव्वर ने रोस्ट कर दिया और एल्विश को कुछ समझ नहीं आया।'' एक ने लिखा, ''मुनव्वर रॉक्ड।'' एक ने लिखा, ''हमेशा से पसंदीदा मुनव्वर फारुकी।'' एक का कहना था, ''मुनव्वर इतना तेज़ है कि तंज कसना अच्छे से जानता है।''
नए दोस्त हैं मुनव्वर और एल्विश
मुनव्वर फारुकी और एल्विश यादव टेली टाउन में नए दोस्त हैं। उन्हें ISPL के फ्रेंडली मैच में क्रिकेट खेलते हुए देखा गया था। यूजर्स ने फारुकी के साथ अच्छे संबंध बनाने के लिए एल्विश को बुरी तरह डांटा, जिन्होंने कथित तौर पर अतीत में हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत किया था। एल्विश यादव ने इसके लिए माफी मांगी। यूट्यूबर ने फैंस से सकारात्मक रहने और एक-दूसरे से प्यार करने को कहा। यादव ने मुनव्वर से अपनी दोस्ती को जायज ठहराया।


Click it and Unblock the Notifications