..................... 'रात बहुत थी, कपड़े ऐसे पहने थे..' कोलकाता रेप-मर्डर केस पर क्या बोल गए Munawar Faruqui? Video! Munawar Faruqui poem on Kolkata Doctor rape-murder case? Video goes viral! - Hindi Filmibeat

'रात बहुत थी, कपड़े ऐसे पहने थे..' कोलकाता रेप-मर्डर केस पर क्या बोल गए Munawar Faruqui? Video!

munawar faruqui viral video

Munawar Faruqui On Kolkata Rape-Murder: मुनव्वर फारुकी अपनी कॉमेडी के साथ साथ शायरी को लेकर भी चर्चित हैं। इस वक्त उनकी एक कविता सामने आई है और ये कविता कुछ खास है।

जी हां, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुनव्वर फारुकी ने ये वीडियो पोस्ट किया था। उन्होने एक कविता सुनाई है जो कि कोलकाता रेप-मर्डर केस पर है और बेटियों को लेकर वो चिंता जाहिर कर रहे हैं।

समाज के दरिंदों को उन्होने जमकर खरी खोटी सुनाई है और कटाक्ष किया है। जैसे ही ये वीडियो सामने आया आग की तरह वायरल हो रहा है और लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं।

क्या बोले मुनव्वर?

इस वीडियो में मुनव्वर कह रहे हैं, ''वो गुजरती रही है इम्तिहानों से, गंदी नजर वाले मेहमानों से। वो जलती आई है जमानों से, वो आज फिर डरके आई है दुकानों से। कोई कहत लक्ष्मी उसको, कोई कहता है बरकत हुई है, कोई कहता है मुबारक हो, आपके घर बेटी हुई है। रात बहुत थी, कपड़े ऐसे पहने थे, ये कैसा तर्क है, वो जानवर है, उम्र, वक्त, कपड़े उसके लिए क्या फर्क है। जो बैठती थी मां बाप की पलकों पर वो खून में कहीं लेटी हुई है, मुबारक को आपके घर में बेटी हुई है। मुबारक हो, स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ।''

कैप्शन में लिखी ये बात

मुनव्वर फारुकी ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए दमदार कैप्शन लिखा है कि, ''मुबारक हो "बेटी हुई है" जो हम सोशल मीडिया पर देख रहे हैं वह तो रिपोर्टेड है, सोचो जो रिपोर्ट नहीं होती? सोचो इतनी तकनीक इतना सब हासिल करने के बाद हम कहां हैं? सियासत को एक दूसरे से लड़ने से या धर्म के नाम लड़ने से फुर्सत होती तो शायद 78 साल के बाद भी ये हाल ना होता।'' इस वीडियो पर लोग रिएक्ट कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है..

Read more about: munawar faruqui viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X