खुद के लिए Munawar Faruqui ने नहीं की दूसरी शादी? कारण जानकर हैरान हो जाएंगी महजबीन कोटवाल!

Munawar Faruqui

Munawar Faruqui Second Marriage- मुनव्वर फारुकी जितने मशहूर हैं उतने ही ज्यादा वो विवादों में भी रहते हैं। बिग बॉस के अंदर कई अपने अफेयर्स को लेकर उनको ट्रोल किया जाता है तो कभी म्यूजिक वीडियो के नाम पर लड़कियों से अफेयर की बात सामने आती है।

लेकिन अब मुनव्वर फारुकी ने दोबारा शादी कर ली है। जी हां, कुछ वक्त पहले उन्होने मेहज़बीन कोटवाला से शादी की थी और लोग हैरान थे के वो ऐसा क्यों कर रहे हैं। बता दें कि अब मुनव्वर फारुकी ने खुले तौर पर ये बताया है कि आखिरकार उन्होने दूसरी शादी क्यों की।

बता दें कि मुनव्वर का एक बेटा है जिसका नाम मिकाइल है। स्टैंडअप कॉमेडियन की मानें तो उन्होने दूसरी शादी सिर्फ अपने बेटे मिकाइल के लिए की है। वो अक्सर मिकाइल और अपने पत्नी मेहजबीन के साथ नजर आते हैं।

क्या बोले मुनव्वर फारुकी?

मुनव्वर का कहना कि उनका बेटा एक सप्ताह तक जब उनके साथ रहा तो उनको लगा कि मिकाइल को मेरी जरूरत है। लेकिन जब वो जाने लगा तो मुझे लगा कि उससे ज्यादा मुझे उसकी जरूरत है। इसी बात ने मुझे प्रेरित किया कि मैं क्या करूं उसको अपने साथ रखने के लिए। इसलिए मैने शादी वाली फैसला किया। बता दें कि मुनव्वर ने इस घटना क अगले ही दिन मेहज़बीन को प्रपोज़ किया था। इस वक्त उनका ये बयान सामने आकर आग की तरह वायरल हो रहा है। हालांकि मुनव्वर के इस बयान को लेकर मेहजबीन की तरफ से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।

पहली पत्नी कौन थी?

मुनव्वर फारुकी ने पहली शादी जैस्मिन से की थी और मिकाइल उसका ही बेटा है। किसी विवाद के चलते दोनों में नहीं बनती थी और बाद में ये रिश्ता तलाक की सीढ़ियों पर जाकर खत्म हो गया। इस दौरान अदालत से बेटे मिकाइल की कस्टडी मुन्नवर फारुकी को ही मिली थी। अब वो अपने बेटे का काफी ध्यान रखते हैं।

More from Filmibeat

Read more about: munawar faruqui
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X