..................... Munawar Faruqui Mehzabeen Coatwala first photos after second marriage Munawar Faruqui second wife - Hindi Filmibeat

First Photos: मुनव्वर फारूकी ने नई बेगम महजबीन कोटवाला के साथ मनाया जश्न, दूसरी पत्नी संग पहली तस्वीरें

Munawar Faruqui Mehzabeen Coatwala

Munawar Faruqui Mehzabeen Coatwala First Photos: मुनव्वर फारूकी के दूसरे निकाह की खबरों ने हर किसी को हैरान कर दिया था। यह तक दावा किया जाने लगा कि मुनव्वर ने जिससे शादी की है, उनका नाम महजबीन कोटवाला है, और वह पेशे से एक मेकअप आर्टिस्ट हैं।

मुनव्वर की दूसरी बेगम की कोई तस्वीर सामने नहीं आई थी। लेकिन अब न्यूली वेड मुनव्वर फारूकी और उनकी बेगम की साथ में दो तस्वीरें सामने आई हैं, और यह भी क्लियर हो गया है कि मुनव्वर ने जिससे शादी की है, वह महजबीन कोटवाला ही हैं।

इंस्टाग्राम पर शेयर की गईं तस्वीरों में मुनव्वर फारूकी और महजबीन कोटवाला साथ में पोज दे रहे हैं। एक तस्वीर में दोनों साथ मिलकर केक काटते नजर आ रहे हैं। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, और फैंस कपल को शादी की बधाई दे रहे हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों की मुलाकात काम के सिलसिले में हुई थी। इसके बाद दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया और उन्होंने शादी कर ली। बता दें कि महजबीन तलाकशुदा है और उनकी एक 10 साल की बेटी भी है जिसका नाम समायरा कोटवाला है। वहीं इससे पहले कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने भी जैस्मीन नाम की लड़की से शादी की थी। पहली बीवी से मुनव्वर का एक बेटा भी है जिसका नाम मिकाइल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X