..................... Munawar Faruqui Mannara Chopra to enter Khatron Ke Khiladi 14 Confirm Contestant know more updates - Hindi Filmibeat

Khatron Ke Khiladi 14 Confirm Contestant: ट्रॉफी के लिए फिर भिड़ेंगे मुनव्वर फारुखी-मन्नारा चोपड़ा, कंफर्म हुए

Munawar Faruqui, Mannara Chopra, Khatron Ke Khiladi 14

Munawar Faruqui Mannara Chopra Confirm For Khatron Ke Khiladi 14: टेलीविजन शोज को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड रहते हैं और जब बात 'बिग बॉस' और 'खतरों के खिलाड़ी' जैसे रियलिटी शोज की आती है तो ये एक्साइटमेंट सातवे आसमान पर पहुंच जाती है। अब बहुत जल्द 'खतरों के खिलाड़ी' अपने नए सीजन के साथ थ्रिल लेकर आने को तैयार है। ऐसे में हर कोई इसके कंटेस्टेंट लिस्ट पर नजरे गढ़ाए बैठे हैं।

मुनव्वर फारुकी पहले कंफर्म कंटेस्टेंट

पिछले कुछ समय से अटकलें लगाई जा रही हैं कि बिग बॉस 17 के कुछ प्रतियोगी रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किए जाने वाले खतरों के खिलाड़ी 14 में एंट्री करेंगे। टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट के अनुसार बताया जा राह है कि मुनव्वर फारुकी को 'खतरों के खिलाड़ी' के लिए लगभग फाइनल कर लिया गया है। इसके साथ ही इस रिपोर्ट के अनुसार मुनव्वर ने भी इस शो को साइन कर दिया है। ऐसे में मुनव्वर 'खतरो के खिलाड़ी 14' के पहले फाइनल कंटेस्टेंट माने जा रहे हैं । शो के लिए साइन अप करने वाली दूसरी बीबी सेलिब्रिटी प्रियंका चोपड़ा की कजिन मन्नारा चोपड़ा हैं।

कंफ्यूजन में थे मुनव्वर

बता दें कि ये पहली बार नहीं है कि बिग बॉस के बाद कोई सेलिब्रिटी खतरों के खिलाड़ी में जा रहा है। बल्कि ऐसे हर बार ही देखने को मिलता है। पिछले कुछ समय से ऐसी अफवाहें थीं कि मुनव्वर फारुकी खतरों के खिलाड़ी 14 में एंट्री करेंगे। कॉमेडियन के बिग बॉस 17 जीतने के तुरंत बाद, जब उन्हें 'केकेके 14' की पेशकश की गई तो वह कुछ समय के लिए कंफ्यूजन में थे। हालांकि, अब रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि हाल ही में मुनव्वर ने फाइनली 'खतरों के खिलाड़ी 14' को हां कर दिया है।

मन्नारा चोपड़ा ने शुरू कर दी पैकिंग

'केकेके 14' के लिए साइन अप करने वाली दूसरी प्रतियोगी मन्नारा चोपड़ा हैं, जिन्हें बीबी फिनाले में प्रियंका ने खुलकर सपोर्ट किया था। टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार मन्नारा रियलिटी शो के लिए अपना सामान पैक कर रही है

फिर भिड़ेंगे मुनव्वर-मन्नारा

मुनव्वर फारुकी और मन्नारा चोपड़ा दोनों ही ऐसे नाम है जो अपनी एक स्ट्रॉन्ग इमेज बना चुके हैं। ऐसे में 'खतरों के खिलाड़ी' में इनका नाम कंफर्म कर फैन क्लब और दर्शक काफी एक्साइटेड होने वाले हैं।

मुनव्वर-मन्नारा का बिग बॉस वाला रिश्ता

दिलचस्प बात यह है कि मुनव्वर और मन्नारा के बीच बिग बॉस 17 में प्यार और नफरत का रिश्ता था। हालांकि उन्होंने शुरुआत बहुत अच्छे दोस्त के रूप में की थी, लेकिन समय के साथ उनका रिश्ता जल्द ही सबसे बुरे दौर में बदल गया। यह देखना बाकी है कि अब वे केकेके 14 में किस तरह की बॉन्डिंग दिखाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X