जेल से बाहर आने के बाद Munawar Faruqui ने कर ली शादी? चोरी-छिपे अपने खास दोस्तों को दी वलीमे की पार्टी!

Munawar Faruqui

Munawar Faruqui Video: मुनव्वर फारुकी इन दिनों खबरों में छाए हुए हैं। बीते दिनों उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था क्योंकि पुलिस ने हुक्का पार्लर पर रेड मारी थी, जहां अवैध तंबाकू का सेवन किया जाता था। उसी हुक्का पार्लर में मुनव्वर भी मौजूद थे। अब मुनव्वर का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वो कह रहे हैं कि वो वलीमे की पार्टी दे रहे हैं।

आपको बता दें, इस वक्त पाक महीना रमजान चल रहा है और इस दौरान ईस्लाम को मानने वाले लोग रोजा रखते हैं और शाम में रोजा तोड़कर इफ्तारी करते हैं। हाल ही में एक टीवी एक्टर अली गोनी के घर में पार्टी हुई और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

अली गोनी ने शेयर किया वीडियो

इस वीडियो में अली पूछ रहे हैं कि घर में ये क्या हो रहा है तो भारती कहती हैं कि ये फंक्शन है। इसके बाद मुनव्वर कहते हैं कि नहीं ये फंक्शन नहीं वलीमा है। फिर अली खाने की ओर कैमरा दिखाते हुए कहते हैं कि भाई ये देखो वलीमे का खाना। आगे अली कहते हैं कि सोचो शादी किसकी है? और कैमरा मुनव्वर की तरफ घुमाकर कहते हैं शादी इसी की है। अली कहते हैं कि इसने मेरे घर पर वलीमा रखा और बोला कि आप अपने घर पर रखो मेरे घर पर लोग आ जाएंगे। इस पर मुनव्वर कहते हैं कि मेरा तो मान भी लेंगे।

आपको बता दें, ये वीडियो अली गोनी के घर रखी गई इफ्तार पार्टी का है, जिसमें उनके खास दोस्त पहुंचे हुए हैं। इस वीडियो में अली की गर्लफ्रेंड जैस्मिन भसीन हैं। इसके अलावा टीवी एक्ट्रेस कृष्णा मुखर्जी अपने पति के साथ वहां पहुंची हैं। भारती भी अपने बच्चे लक्ष्य और पति हर्ष लिंबाचिया के साथ मौजूद हैं।

आपको बता दें, जेल से बाहर आने के बाद मुनव्वर हाल ही में अरबाज खान की कोर्ट रूम ड्रामा 'पटना शुक्ला' की स्क्रीनिंग में पहुंचे, जहां उन्होंने रेड कार्पेट पर सलमान खान के भतीजे अरहान खान के साथ कई पोज दिए। आपको बता दें, बुधवार को मुंबई में एक हुक्का पार्लर पर छापेमारी के दौरान हिरासत में लिए गए 14 लोगों में शामिल थे। हालांकि, पुलिस ने मुनव्वर को बाद में रिहा भी कर दिया था।

Read more about: munawar faruqui
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X