मुनव्वर फारूकी और एल्विश यादव के बीच छिड़ी बहस, कॉमेडियन ने लगाया यूट्यूबर पर NGO स्कैम का आरोप...
वैसे तो मुनव्वर फारूकी और एल्विश यादव दोनों ही का आपस में कोई लेना देना नहीं है। चूंकी दोनों ही बिग बॉस के विनर रह चुके हैं इसलिए दोनों की मुलाकातें भी हो चुकी हैं, लेकिन इस बार दोनों के बीच मामला दोस्ती का नहीं बल्कि विवाद का है। जी हां, हाल ही में मुनव्वर फारुकी ने यूट्यूबर एल्विश यादव पर NGO स्कैम का आरोप लगाया है, लेकिन एल्विश यादव भी चुप नहीं बैठे उन्होंने भी कॉमेडियन को जमकर जवाब दिया है। चलिए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला।

मुनव्वर ने लगाए एल्विश यादव पर आरोप
दरअसल हाल ही में एल्विश ने एक वीडियो बनाया था जिसमें वह एक बच्चे की मदद के लिए उसके इलाज के लिए 9 करोड़ रुपये डोनेशन की मांग कर रहे थे। वहीं इसपर मुनव्वर फारूकी ने एल्विश यादव पर एनजीओ स्कैम का आरोप लगाया। मुनव्वर ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने चैट दिखाई और यह भी कहा कि मेरे मैनेजर को कॉल आया है कि एक रील और पोस्ट प्रमोट करनी है पैसे बताओ ? तब मैनेजर ने कहा कि पहले प्रोडक्ट बताओ। सामने वाले शख्स ने कहा कि प्रोडक्ट तो यह है कि एक बच्चे को इंजेक्शन की जरूरत है जो 9 करोड़ रुपये का आएगा तो बस मदद कर दो पैसे से। मुनव्वर ने कहा कि वो लोग इसके लिए पैसा देने को तैयार हैं। ये बहुत गलत बात है इमोशनल एक्ट करके गरीब इंसान से पैसे निकलवा लो। इसी के साथ ही एल्विश का भी वीडियो अटैच किया जाता है।
एल्विश ने मुनव्वर को दिया जवाब
वहीं मुनव्वर के अरोपों को सुन एल्विश यादव चुप नहीं बैठे उन्होंने कहा कि मैं तो हर जगह यह देख रहा हूं कि एल्विश ने ये कर दिया वो कर दिया। सबसे पहली बात की मैं मदद के लिए पैसे नहीं लेता। अगर वो मुझे पैसे दे रहे हैं तो मदद की क्या ही जरूरत है ?
तुम अपने काम धंधे पर ध्यान दो...
एल्विश ने आगे यह भी कहा कि मेरे किसी गरीब दोस्त ने मदद मांगी थी। भला कोई बीमार बच्चे की मदद के लिए पैसा कैसे मांग सकता है। इस मामले में कोई पैसे नहीं मांगेगा वो भी अपने दोस्त से तो नहीं। एल्विश ने यह भी कहा कि जिस NGO का यह आरोप लगा रहे हैं तो उसका बारकोड फंड ट्रैकिंग सार्वजनिक रूप से उपलब्ध है। वहां जाकर कोई भी जांच कर सकता है। मेडिकल की रिपोर्ट, डॉक्टर का नाम और अस्पताल के अन्य कागज भी मौजूद हैं। एल्विश ने आगे कहा कि वह इस तरह की धोखाधड़ी पर विश्वास नहीं करते। भगवान ने उन्हें बहुत कुछ दिया है। मुनव्वर को उन्होंने आगे कहा कि लोग बस नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं। तुम अपने काम धंधे पर ध्यान दो।


Click it and Unblock the Notifications











