भारत-पाक तनाव के बीच गुस्साए मुनव्वर फारुकी, निकाला भारत की इस चीज पर गुस्सा, बताया इसे सबसे बुरा...

Munawar Faruqui: भारत और पाकिस्तान के रिश्ते बिगड़ते नजर आ रहे हैं। दरअसल जब से ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया गया था जब से दोनों देश एक दूसरे पर मिसाइलों से और गोलियों से हमला कर रहे हैं। ऐसे में कई आम जनता है जिसे इसका हरजाना भी भुगतना पड़ रहा है। जहां भारत आतंकी ठिकानों पर हमला कर रही है वहीं पाकिस्तान अंधाधुंध फायरिंग कर रहा है।
मुनव्वर फारुकी को इस चीज पर आया गुस्सा
देश में बिगड़ते हालातों को देखकर हर कोई अपनी राय दे रहा है। अब धीरे-धीरे करके फिल्म इंडस्ट्री की तरफ से भी लोगों के रिएक्शन आने शुरू हुए हैं। बीते दिन तमाम सितारों ने इंस्टा स्टोरी लगाकर तो किसी ने पोस्ट करके ऑपरेशन सिंदूर का सपोर्ट किया था। वहीं हाल ही में बिग बॉस 17 के विनर और कॉमेडिन मुनव्वर फारुकी का भी रिएक्शन सामने आया है, लेकिन वह ना तो ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कुछ कहते नजर आए और ना ही भारत-पाक के बिगड़ते रिश्तों को लेकर अपनी राय देते दिखे। बल्कि मुनव्वर फारुकी जमकर भड़ास निकालते नजर आए।
मुनव्वर ने भारत की इस चीज को बताया सबसे बुरा
दरअसल हाल सही में मुनव्वर फारुकी ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक स्टोरी शेयर की है जिसमें उन्होंने लिखा है- 'भारत में अगर कोई चीज सबसे ज्यादा बुरी है तो वो हैं हमारे न्यूज चैनल्स। उन प्राइम न्यूज चैनल्स को शर्म आनी चाहिए। आप लोग ऐसे नाजुक हालातों में गलत जानकारियां दे रहे हैं।' मुनव्वर फारुकी का यह पोस्ट अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बता दें कि मुनव्वर फारुकी से पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा भी अपना न्यूज चैनल्स पर गुस्सा निकालती नजर आई थीं। सोनाक्षी सिन्हा ने भी पोस्ट कर रिक्वेस्ट की थी कि सही तथ्य ही पेश करें। सोनाक्षी ने कहा था कि हमारे न्यूज चैनल मजाक हैं। मैं तो इनके चीखने और चिल्लाने से तंग आ चुकी हूं। तथ्यों को वैसे ही रिपोर्ट करो जैसे वह हैं।


Click it and Unblock the Notifications












