..................... Munawar Faruqui gets attacked by a restaurant owner and his employees in Mohammad Ali Road - Hindi Filmibeat

Munawar Faruqui पर रेस्तरां के मालिक ने किया हमला, अंडे भी फेंककर मारे, ऐन मौके पर पुलिस ने आकर बचाई जान

munawar faruqui

Munawar Faruqui Attacked: ऐसा लग रहा है कि बिग बॉस सभी के लिए मुसीबत लेकर आ रहा है। मुनव्वर फारुकी की मीनारा मस्जिद के पास एक रेस्टोरेंट मालिक से तीखी नोकझोंक हो गई। बिग बॉस 17 के विजेता ने एक जगह का दौरा किया, जो मस्जिद के पास है, जो मोहम्मद अली रोड का एक ऐतिहासिक स्थल है। इस जगह पर उन पर हमला करने की कोशिश की गई।

मोहम्मद अली रोड के एक रेस्तरां मालिक और उनके कर्मचारियों ने हाल ही में मुनव्वर फारुकी पर हमला करने की कोशिश की थी। वे इस बात से नाराज थे कि मुनव्वर ने उनके कॉम्पटीटर वाली जगह का दौरा किया। खबर तो यह भी है कि मुनव्वर पर अंडे फेंककर भी मारे गए। लेकिन ऐन मौके पर उन्हें वहां से बाहर निकाल लिया गया।

आपको बता दें, कुछ दिन पहले पुलिस ने तंबाकू से भरे हुक्के का इस्तेमाल करने के लिए भिंडी बाजार में सबलान रेस्तरां पर छापा मारा था। मुनव्वर फारूकी भी वहां थे। पुलिस ने उनसे पूछताछ की कि क्या वह हुक्का पीते थे, जिसमें तंबाकू मिला हुआ था। मुनव्वर को पुलिस पकड़ कर ले गई थी लेकिन बाद में उन्हें पूछताछ करने के बाद छोड़ दिया गया।

हालांकि, मुनव्वर अकेले नहीं हैं जो कानूनी जांच का सामना कर रहे हैं। बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव के लिए कानूनी मुश्किलें बढ़ गई हैं। पुलिस ने उनका फोन फोरेंसिक विश्लेषण के लिए भेजा है क्योंकि उन्हें कथित तौर पर उन्हें शक है कि फोन में से कुछ डेटा हटाया गया होगा।

आपकी जानकारी के लिए बता दे, मुनव्वर फारुकी ने हिंदू समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में 2021 में इंदौर की सेंट्रल जेल में एक महीने से ज्यादा का समय बिताया था। आरोप था कि उनकी कॉमेडी ने हिंदू देवी-देवताओं का अपमान किया था।

मुनव्वर की निजी जिंदगी भी सुर्खियां बनी हुई है। बिग बॉस 17 में, यह पता चला कि उन्होंने कथित तौर पर आयशा खान और अपनी एक्स गर्लफ्रेंड नाजिला के साथा टू-टाइमिंग कर रहे थे। आयशा ने यह भी कहा कि मुनव्वर अपनी पहली पत्नी से ऑफिशियल तलाक लेने से पहले ही नज़ीला से मिलना शुरू कर दिया था।

Read more about: munawar faruqui
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X