मुनव्वर फारुकी के पास बेटे के इलाज के नहीं थे पैसे, बोले- 25 हजार का इंजेक्शन था और जेब में थे सिर्फ 700...

Munawar Faruqui

Munawar Faruqui did not have son's treatment money: स्टैंडअप कॉमेडियन और बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारूकी अपने खास अंदाज और स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। मुनव्वर फारूकी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। उनके खास अंदाज लोगों का दिल जीत लेता है, लेकिन एक समय ऐसा भी था जब मुनव्वर फारूकी पूरी तरह से टूट चुके थे।

वैसे तो मुनव्वर फारूकी काफी हंसी मजाक करते हैं, लेकिन मुनव्वर फारूकी ने हाल ही में अपनी लाइफ का एक ऐसा किस्सा साझा किया है जिसे सुन फैन्स भी दंग रह गए हैं। जी हां, मुनव्वर फारूकी ने बाताया कि उनका बेटा मिखाइल जब महद डेढ़ साल का था तब उसे कावासाकी नाम की एक रेयर बीमारी हो गई थी। इस समय उनके ईलाज के लिए पैसे नहीं थे।

होस्ट जेनिस सिकेरा के साथ एक पॉडकास्ट में मुनव्वर फारूकी ने बताया कि इस बीमारी की वजह से उनके बेटे के ब्लड वेसेल में सूजन आ गई थी। जिस वजह से हार्ट डैमेज होने का खतरा बढ़ गया था। मुनव्वर फारूकी ने बताया कि वह समय काफी कठिन समय था क्योंकि उस समय उनके पास बेटे के इलाज के लिए जरा भी पैसे नहीं थे।

मुनव्वर फारूकी कहते हैं कि वह सिचुएशन मुझे आज भी याद है और वह पल मुझे आज भी डरा देता है। क्योंकि जब बेटे की तबियत ठीक नहीं हो रही थी तब उसे हम अस्पताल ले गए, तभी पता चला कि उसे ऐसी रेयर बीमारी है जिसके लिए तीन इंजेक्शन लगने थे। एक इंजेक्शन की कीमत 25 हजार रुपये थी तो मुझे कुल 75 हजार रुपये की जरूरत थी, लेकिन मेरे पास सिर्फ 700 या 800 रुपये ही थे।

मांगने पड़ गए थे पैसे
मुनव्वर फारूकी ने कहा कि उसे दिन मैंने जैसे-तैसे पैसे की जुगाड़ की मैंने मुंबई सेंट्रल में ट्रैवल करके पैसे मांगे और 3 घंटे के अंदर वह लौटे। हालांकि बेटे की हालत में तो सुधार आया था, लेकिन वह भी उन्हें चैन नहीं पड़ा। मुनव्वर फारूकी ने कहा कि उस दिन मैंने ठान लिया था कि मुझे फाइनेंशियल कमजोर नहीं होना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X