First Photos: 'घर बरकत आई' दूसरी बार पापा बने मुनव्वर फारुकी, दूसरी बीवी ने दिया बेटी को जन्म
Munawar Faruqui Baby Girl: स्टैंड अप कॉमेडियन और बिग बॉस 17 फेम मुनव्वर फारुकी एक बार फिर से पापा बन गए हैं और उन्होंने ये गुड न्यूज़ सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर की है। मुनव्वर ने सोशल मीडिया पर हॉस्पिटल की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए प्यारा सा कैप्शन लिखा।

तस्वीरों में मुनव्वर की पत्नी मेहजबीन बेड पर नजर आ रही हैं और उनकी गोद में नवजात बच्ची दिखाई दे रही है। इन तस्वीरों में मां-बेटी की झलक बेहद भावुक कर देने वाली है। हालांकि कपल ने अभी तक बच्ची का चेहरा सार्वजनिक नहीं किया है।
एक तस्वीर में मुनव्वर फारूकी ने अपनी नवजात बेटी को पालने में लेटे हुए दिखाया है। इस फोटो में भले ही बच्ची का चेहरा साफ नहीं दिखाया गया हो लेकिन उसकी मासूमियत ने फैंस का दिल जीत लिया है। सोशल मीडिया पर ये तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है और फैंस लगातार कमेंट कर कपल को शुभकामनाएं दे रहे हैं।
मुनव्वर फारूकी ने एक और तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अपनी पत्नी का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। इस फोटो में मां और बेटी दोनों की झलक दिखती है लेकिन बच्ची केचेहरे को छिपाकर रखा गया है। ये तस्वीर इस खास मौके की भावनाओं को बखूबी बयान करती है और फैंस को काफी पसंद आ रही है।
इन तस्वीरों के साथ मुनव्वर फारूकी ने एक दिल छू लेने वाला कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा है- घर बरकत आई है। अलहम्दुलिल्लाह! दुआ में याद रखें। इस भावुक मैसेज के साथ उन्होंने अपनी खुशी फैंस के साथ शेयर की है, जिस पर लोगों ने जमकर प्यार लुटाया है।


Click it and Unblock the Notifications