'होंठ लाल करवाना चाहती है..' अदिति राव हैदरी से मुनव्वर फारुकी ने कही ऐसी बात, कटा बवाल?

हीरामंडी रिलीज होकर छाई हुई है और लोगों को ये काफी पसंद भी आ रही है। इस वक्त एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें हीरामंडी की स्टारकास्ट मुनव्वर फारुकी के साथ नजर आ रही है।
इस वीडियो में एक दूसरे को ट्रोल किया जा रहा है लेकिन मुनव्वर इस दौरान अदिति राव हैदरी से कुछ ऐसा कह देतें हैं जो कि आपको जानना चाहिए। उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को खुद नेटफ्लिक्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किया है।
इस वीडियो में हीरामंडी टीम और मुनव्वर फारुकी के बीच इस मजेदार बातचीत हो रही है। अदिति राव हैदरी मुनव्वर फारुकी को को रोसट करते हुए कहती हैं, "हाय। आप कैसे हैं?" मुनव्वर फारुकी जैसे ही जवाब देते हैं तो अदिति कहती हैं, 'अब मैं आपके साथ कैसे बदतमीजी कर सकती हूं?' इसके बाद मुनव्वर उसे अपना कॉन्टैक्ट नंबर देकर चिढ़ाता है।
अदिति सुनाती हैं शायरी
अदिति राव हैदरी कहती हैं, "डोंगरी की शान, रियलिटी शो की पहचान, फिर भी इसे देख के मन करता है कह दो 'भैया जी, लगा दो एक पान।'' इसके बाद मुनव्वर फारुकी कहते हैं, ''पॉजिटिविटी देखिए ये होंठ लाल करवाना चाहती है।'' वीडियो सामने आकर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसको लेकर ढेरों बातें कर रहे हैँ। अक्सर देखा जाता है कि मुनव्वर फारुकी काफी सीधी बात करते हैं और लोगों को रोस्ट करते हैं।
संजय लीला भंसाली की फिल्म
हीरामंडी वेब सीरीज ने नेटफ्लिक्स पर रिलीज होकर लोगों के दिलों को छुआ है। ये कहानी रियल स्टोरी पर आधारित है जो कि लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications