..................... Munawar Faruqui Asked Question To Kritika Malik About Her Gym Wear Viral Video - Hindi Filmibeat

BB OTT 3: मुनव्वर फारूकी ने कृतिका मलिक के निकाल दिए आंसू, बोले- टाइट कपड़े पहनकर जब जिम...

Munawar Faruqui Kritika Malik Bigg Boss ott 3

Munawar Faruqui Roasts Armaan Malik Kritika Malik: अरमान मलिक और कृतिका बिग बॉस ओटीटी 3 में काफी आगे तक जा चुके हैं और आपको बता दें कि अभी तक किसी ने भी उन पर या फिर उनके गेम प्लान पर कोई भी सवाल नहीं उठाया। लेकिन अब ग्रैंड फिनाले से ठीक पहले मीडिया के लोगों ने दोनों को रियलिटी चेक दिया और उनसे उनके बॉन्ड पर भी कई सवाल किए।

लेकिन अब मुनव्वर फारूकी ने गेस्ट के तौर पर बिग बॉस के घर में एंट्री मारी और इस कपल को रियलिटी चेक भी दिया। मुनव्वर फारूकी ने कृतिका से टाइट जिम के कपड़े पहनने पर भी सवाल किया और हाल ही में बिग बॉस शो में फाइनल वीक के दौरान कंटेस्टेंट से उन्होंने बात भी की। अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

वायरल हो रही है वीडियो में देखा जा सकता है कि मुनव्वर फारूकी ने कृतिका के साथ आमने-सामने बैठकर बात की। उन्होंने कहा कि उन्हें डबल मीनिंग वाले गानों पर टाइट कपड़े पहनकर जिम करते हुए देखा गया है। अगर वह सोशल मीडिया पर इतने लोगों के सामने खुद को एक्सपोज करती है तो जब कोई उनके यहां तारीफ करता है तो वह ओवर रिएक्ट क्यों कर देती हैं।

मुनव्वर फारूकी ने इस वीडियो में कहा कि हमने आपका सोशल मीडिया पर जिम वाले वीडियो देखे हुए हैं। जिसमें भिड़े भिड़े सूट पहनकर पीछे लगाती है लड़कों को टाइट टाइट कपड़े पहनकर गाना बजता है। इस वीडियो में अपने जिम के कपड़े पहने हुए हैं और यह वीडियो भी काफी वायरल हुआ है।

मुनव्वर आगे कहते हैं कि तो आपको ऐसा नहीं लगता है कि आप सोशल मीडिया पर खुद को एक्सपोज करती हैं और जो कि गलत भी नहीं है। लेकिन मुझे ऐसा लगता है कि सोशल मीडिया पर एक्सपोज करती है तो यहां पर क्या समस्या आ जाती है जब कोई आपकी तारीफ करता है तो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X