मुनव्वर फारुखी दूसरी शादी से पहले सना मकबूल के साथ फरमा रहे थे इश्क? डिंपल गर्ल का हुआ खुलासा!

Munawar Faruqui Sana Makbul: मुनव्वर फारूकी अभी के समय पर किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि एक स्टैंड अप कॉमेडियन से लेकर वह अभी के समय में इंटरनेट सेंसेशन बन चुके हैं। हालांकि उन्होंने अब दूसरी शादी कर ली है और बिग बॉस में उनके पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी ज्यादा तमाशा देखने को मिला था।
आयशा खान से लेकर अंजलि अरोड़ा तक उनका नाम जोड़ा जा चुका है। लेकिन आपको बता दें कि बिग बॉस के शो के दौरान एक सीक्रेट डिंपल गर्ल का नाम भी सामने आया और इसकी पहचान सामने नहीं आ पाई थी। फैन्स अंजलि अरोड़ा को वो लड़की मान रहे थे। हालांकि अब खबर आ रही है कि मुनव्वर फारूकी की यह है डिंपल गर्ल कोई और नहीं बल्कि सना मकबूल है।
मालूम हो कि बिग बॉस ओटीटी 3 की विनर सना मकबूल अभी के समय पर काफी ज्यादा पॉपुलर हो गई है। जो जीतने के बाद लगातार वह सुर्खियों में बनी हुई है। लेकिन अब इसी बीच मुनव्वर फारूकी का एक वीडियो वायरल हो रहा है और इसमें वह बिग बॉस हाउस में आयशा के साथ डिंपल गर्ल के बारे में बात करते हुए नजर आए।
मुनव्वर फारूकी ने इस वीडियो में कहा कि डिंपल वाली ने सलाम भिजवाया है और उनके लिए शो में कपड़े भिजवाए हैं। इस समय आयशा को यह समझ नहीं आता कि यह लड़की कौन है। वह मुनव्वर से सवाल करती है कि क्या वह नाजिला के बारे में बात कर रहे हैं? इस पर मुनव्वर फारूकी मना कर देते हैं।
लेकिन अब इस कहानी में ट्विस्ट तब देखने को मिला जब बिग बॉस ओटीटी 3 में बताओ और गेस्ट आने पर उन्होंने फिर से पुरानी बातों का जिक्र कर दिया था। वह इस दौरान शो में अरमान को बताते हुए नजर आते हैं कि उन्हें भी नहीं पता था कि कौन कपड़े भिजवाया करता था। इस पर सना मकबूल मुस्कुराने लगती है। बाद में मुनव्वर भी हंसने लगते हैं।
बाद में जब फ्री प्रेस जर्नल द्वारा सना मकबूल से सवाल किया गया कि क्या वह मुनव्वर फारूकी की मिस्ट्री डिंपल गर्ल है? जिसका नाम बिग बॉस 17 में सामने आया था। अभिनेत्री इस सवाल को सुनकर मुस्कुराने लगती हैं और कहती है कि मुझे नहीं पता और आप मुनव्वर से जाकर पूछ लो।


Click it and Unblock the Notifications