फर्जी थी मुनव्वर फारुकी और महजबीन की शादी की खबर? खानजादी के इस बयान के बाद उठे कई सवाल!

munawar faruqui khanzaadi

बिग बॉस जीतने के बाद मुनव्वर फारुकी का करियर पूरी तरह से बदल चुका है। हाल ही में वो इसलिए चर्चा में आए थे क्योंकि उन्होने दूसरी शादी रचाई थी। पता चला था कि उन्होने महजबीन कोटवाला को अपना हमसफर बनाया है।

इस शादी के बाद दोनों पहली बार सामने आए थे और केक काटा था। लेकिन अब मुनव्वर के साथ बिग बॉस 17 की सह-प्रतियोगी फिरोजा खान उर्फ ​​खानजादी का एक चौकाने वाला बयान सामने आया है।

उन्होने मुनव्व की शादी को लेकर सवाल खड़े किए हैँ। खानजादी ने शादी वाली बात को मानने से इंकार कर दिया है। उनका कहना है कि वो तब तक नहीं मानेंगी जब तक खुद मुनव्वर इसको लेकर बयान नहीं देते हैं।

इंटरव्यू दे रहीं थीं खानजादी

खानजादी इस दौरान एक साक्षात्कार दे रही थीं। उन्होने कहा, "हां, मुझे उनकी शादी की खबरों के बारे में पता चला। लेकिन सच में मैं इसको लेकर कंफर्म नहीं हूं। मुझे नहीं लगता कि मुनव्वर शादीशुदा है।' जब तक वो खुद नहीं बोलता है तब तक मैं नहीं मानने वाली।'' इसके बाद मुनव्वर को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं फैंस पूछ रहे हैं कि आखिर खानजादी ने ऐसी बात क्यों कही है। खानजादी ने एक वक्त मुनव्वर के साथ बिग बॉस के घर में बिताया है।

26 मई को आई थी शादी की खबर

खबरें आईं थीं कि मशहूर कॉमेडियन 26 मई, 2024 को मेहज़बीन कोटवाला से शादी रचा चुके हैं। इस शादी में सिर्फ परिवार के लोग और करीबी रिश्तेदार शामिल हुए थे। ये बात बिल्कुल सच है कि अभी तक कॉमेडियन ने अपनी शादी की घोषणा करते हुए कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। बस तस्वीरों के जरिए लोग इसपर बात कर रहे हैँ। देखने वाली बात होगी आगे चलकर क्या खुलासा इसपर होता है।

More from Filmibeat

Read more about: munawar faruqui khanzaadi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X