हिना खान के साथ नैन लड़ाते नजर आए मुनव्वर फारुकी, फैन्स बोले- अब कुछ नया पकेगा...

Munawar Faruqui And Hina Khan New Project: बिग बॉस सीजन 17 के विनर मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। कभी उनके रीयूनियन के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं तो कभी उनकी मिस्ट्री गर्ल के चर्चे चल रहे हैं। खैर इन दिनों मुनव्वर फारुकी पार्टी और फन के साथ ही काम पर भी फोकस कर रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर मुनव्वर फारुकी और एक्ट्रेस हिना खान की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में मुनव्वर फारुकी और हिना खान हंसी ठहाके लगाते नजर आ रहे हैं। जिससे फैन्स को तो साफ हो गया है कि कुछ नया होने जा रहा है।
हिना खान के साथ काम कर रहे हैं मुनव्वर फारुकी
आपको बता दें कि हिना खान (Hina Khan) और मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) नए म्यूजिक वीडियो की शूटिंग कर रहे हैं। जिसके लिए इस बार कोलकाता को शूटिंग लोकेशन में रखा गया है। वायरल हो रही तस्वीरों में देखा जा सकता है कि हिना और मुनव्वर फारुकी अपनी शूटिंग कॉश्चयूम में नजर आ रहे हैं। सफेद और लाल बंगाली साड़ी में हिना खान के लुक्स किसी का भी दिल जीत सकते हैं। वहीं मुनव्वर फारुकी भी हिना खान को मंद मंद मुस्कुराते हुए देखते नजर आ रहे हैं। फिलहाल तो फैन्स दोनों के नए म्यूजिक वीडियो के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि यह दोनों का एक रोमांटिक सॉन्ग होगा।
बिग बॉस जीतने के बाद बढ़ गई पॉपुलेरिटी
मुनव्वर फारुकी एक जाने माने कॉमेडियन हैं। कंगना रनौत के शो लॉकअप जीतने के बाद मुनव्वर फारुकी काफी पॉपुलर हो गए, लेकिन जब से मुनव्वर फारुकी ने बिग बॉस सीजन 17 की ट्रॉफी जीती है तब से उनकी पॉपुलेरिटी में जोरदार इजाफा हुआ है। माना जा रहा है कि मुनव्वर फारुकी खतरों के खिलाड़ी के नए सीजन में जाने की भी इच्छा जता रहे हैं। अब देखना होगा कि मुनव्वर फारुकी और किन-किन टीवी शोज में अपनी छाप छोड़ने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications