बिग बॉस 17 का Fix Winner कहने पर दंग रह गए मुनव्वर फारुखी, दिया मुंहतोड़ जवाब

munawar faruqui, bigg boss 17

मुनव्वर फारुखी ने जैसे ही विजेता बनकर बिग बॉस 17 की ट्रॉफी उठाई उनको लेकर बातें शुरु हो गई हैं। हालांकि लोगों को शुरु से पता था कि वो प्रबल दावेदार हैं और लॉकअप सीजन 1 जीतकर यहां तक पहुंचे थे।

अब कुछ लोगों का कहना है कि वो बिग बॉस सीजन 17 के फिक्स विनर हैं। हालांकि मुनव्वर ने इसपर रिएक्ट किया है और जवाब दिया है। इस दौरान मुनव्वर Times Of India से बात कर रहे हैं।

उन्होने इस सवाल पर रिएक्ट करते हुए कहा है, ''यार फिक्स विजेता को इतना सब करना पड़े तो यह फिक्स विजेता नहीं हो सकता। यदि मैं फिक्स विजेता होता तो मुझे सब कुछ एक थाली में मिल जाता। पूरा सीज़न गवाह है कि मेरे पास थाली में कुछ नहीं है, मैंने कड़ी मेहनत की है और बहुत कुछ किया है।

जो लोग मुझे फिक्स विजेता कह रहे हैं, उनके लिए मेरा जवाब है कि बस बैठकर मेरा पूरा सीज़न देखें और आपको एहसास होगा कि यह फिक्स नहीं था।'' इसके अलावा उन्होने कहा, ''जब आपके पास एक मजबूत फैन बेस होता है, और आप ऐसे रियालिटी शो करते हैं तो बहुत सी चीजें दांव पर होती हैं और आप कुछ चीजें खो देते हैं।

चीजों को जीतने के लिए आप अपना बेस्ट देते हैं। मुझे लगता है ये प्यार है लोगों का और जो लोग मुझे फिक्स्ड विनर कह रहे हैं मैं उनकी राय नहीं बदल सकता। शायद बिग बॉस में जाने से पहले मैं धारणाएं बदलना चाहता था लेकिन अब मुझे लगता है कि मैं हर किसी को नहीं बदल सकता।''

मुनव्वर फारुखी का ये बयान तेजी से खबरों का हिस्सा है और इस वक्त उनको लेकर कई तरह की बातें हो रही हैं। गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर लोग इसपर ढेरों बातें कर रहे हैं।

Read more about: munawar faruqui bigg boss 17
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X