कपिल शर्मा की 'बीवी' की गाड़ी को घेरा, बोनट और शीशे पर मारे खूब मुक्के, दिन दहाड़े की ऐसी बदतमीजी कि...

Sumona Chakravarti

Sumona Chakravarti Harrasment: मशहूर एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती ने बताया कि रविवार, 31 अगस्त को साउथ बॉम्बे में उनकी कार को मराठा आरक्षण आंदोलन में शामिल प्रदर्शनकारियों ने घेर लिया। मनोज जरांगे के नेतृत्व में आजाद मैदान पर चल रहे इस आंदोलन का यह तीसरा दिन था, जिसमें हजारों लोग शामिल हुए और मराठा समाज को OBC वर्ग में 10% आरक्षण देने की मांग कर रहे थे।

सुमोना ने शेयर किया अपना एक्सपीरिएंस

सुमोना ने इस दौरान अपना एक्सपीरिएंस शेयर करते हुए कहा कि उन्हें बेहद असुरक्षित महसूस हुआ। उन्होंने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए इसे सिविक सेंस का मजाक उड़ाना बताया। एक्ट्रेस के मुताबिक, सड़कों पर जगह-जगह गंदगी, केले के छिलके और प्लास्टिक की बोतलें फैली हुई थीं।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा- "दोपहर करीब 12:30 बजे मैं कोलाबा से फोर्ट की तरफ जा रही थी। अचानक एक भीड़ ने मेरी कार को रोक लिया। एक व्यक्ति, जिसके गले में भगवा दुपट्टा था, मेरी कार के बोनट पर हाथ मार रहा था और अजीब हरकतें कर रहा था। उसके दोस्त मेरी खिड़कियों पर हाथ मारते हुए 'जय महाराष्ट्रा' चिल्ला रहे थे और हंस रहे थे। कुछ ही मिनटों में यह सब दो बार हुआ।"

'पुलिस ने कुछ नहीं किया'

सुमोना ने आगे बताया कि थोड़ी दूरी पर पुलिस भी मौजूद थी, लेकिन वे सिर्फ बैठकर बातें कर रहे थे और कोई कार्रवाई नहीं कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुंबई जैसे सुरक्षित माने जाने वाले शहर में, खासकर साउथ बॉम्बे में, उन्होंने पहली बार दिनदहाड़े कार के अंदर खुद को अनसेफ महसूस किया।

उन्होंने लिखा- 'फुटपाथों पर प्रदर्शनकारियों ने कब्जा कर लिया था। कोई वहीं खा रहा था, कोई सो रहा था, कोई नहा रहा था, पकाना, वीडियो कॉल करना, reels बनाना और यहां तक कि खुलेआम गंदगी फैलाना- सब कुछ हो रहा था। यह सब आंदोलन के नाम पर हो रहा था। सच कहूं तो यह पूरी तरह से सिविक सेंस की धज्जियां उड़ाना है।'

'मुझे सच में डर लगा'

सुमोना ने कहा कि अगर उस समय उनके साथ एक मेल फ्रेंड ना होता तो शायद हालात और खराब हो सकते थे। उन्होंने माना कि वीडियो बनाने का मन हुआ, लेकिन डर था कि इससे प्रदर्शनकारी और भड़क सकते हैं, इसलिए उन्होंने ऐसा नहीं किया।

उन्होंने कहा- 'यह डरावना है जब समझ आता है कि आप चाहे जहां हों, कानून-व्यवस्था पल भर में ढह सकती है। हमने शांतिपूर्ण आंदोलन भी देखे हैं, लेकिन उन पर पुलिस तुरंत सख्ती करती है। यहां तो पूरी तरह अराजकता थी।'

आखिरी में सुमोना ने कहा- 'मैं एक टैक्स देने वाली नागरिक हूं, इस शहर से प्यार करती हूं और एक महिला होने के नाते मुझ पर भी सुरक्षा की जिम्मेदारी बनती है। लेकिन इस तरह की स्थिति बहुत परेशान करने वाली है। हमें ऐसी अव्यवस्था नहीं बल्कि सुरक्षित और जिम्मेदार शहर चाहिए।'

कपिल शर्मा की पत्नी का रोल

आपकी जानकारी के लिए बता दें, सुमोना चक्रवर्ती को सबसे ज्यादा फेम कपिल शर्मा सो मिला था। इस शो में उन्होंने कई सालों तक काम किया था और वो कपिल शर्मा की पत्नी के किरदार में नजर आती थीं।

More from Filmibeat

Read more about: sumona chakravarti kapil sharma
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X