उर्फी जावेद को मुंबई पुलिस ने दी चेतावनी, फेक अरेस्ट वीडियो वायरल होते ही एक्शन में पुलिस!

बीते दिन जब उर्फी जावेद की गिरफ्तारी का वीडियो सामने आया तो लोग हैरान हो गए। बाद में पता चला कि जो मुंबई पुलिस की महिलाओं उनको गिरफ्तार करने आईं थीं वो फेक था। जी हां, उर्फी जावेद फैशन पुलिस के द्वारा गिरफ्तार की गईं थीँ।
हालांकि ये फेक वीडियो उनको इतना भारी पड़ जाएगा वो उर्फी ने भी नहीं सोचा होगा। उर्फी जावेद को इस दौरान मुंबई पुलिस से चेतावनी मिली है। जी हां, मुंबई पुलिस ने एक ट्वीट किया है जो कि वायरल हो रहा है।
ट्वीट में लिखा है, ''सस्ते प्रचार के लिए कोई देश के कानून का उल्लंघन नहीं कर सकता! अश्लीलता के मामले में मुंबई पुलिस द्वारा कथित तौर पर एक महिला को गिरफ्तार किए जाने का वायरल वीडियो सच नहीं है - प्रतीक चिन्ह और वर्दी का दुरुपयोग किया गया है।
हालाँकि, भ्रामक वीडियो में शामिल लोगों के खिलाफ ओशिवारा पीएसटीएन में धारा 171, 419, 500, 34 आईपीसी के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच जारी है, फर्जी इंस्पेक्टर गिरफ्तार है और वाहन भी जब्त कर लिया गया है।''
इसके बाद मुंबई पुलिस चर्चा में है और कहा जा रहा है कि इससे उर्फी जावेद की मुसीबतों में इजाफा होगा। लोग इस ट्वीट के सामने आने के बाद कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''जितना सोचा था। गाड़ी मुंबई पुलिस की नहीं थी।''
एक ने लिखा, ''कुछ नहीं होगा मैं इस चौकी के बारे में अच्छे से जानता हूं।'' एक ने लिखा, ''ड्रामा करने वाली तीनो महिला पर कानूनी कार्यवाई होनी चाहिए।'' एक का कहना था, ''शाबाश मुंबई पुलिस। आशा है अगली बार कोई वर्दी के साथ नहीं खेलेगा।'' इस तरह से लोग मुंबई पुलिस की तारीफ कर रहे है। आप देखिए उनका ट्वीट...


Click it and Unblock the Notifications