..................... Mumbai Police summons Urfi Javed after BJP leader Chitra Wagh lodges complaint citing public nudity। मुंबई पुलिस करेगी उर्फी जावेद से पूछताछ, बीजेपी नेता चित्रा वाघ ने की थी शिकायत - Hindi Filmibeat

मुंबई पुलिस करेगी उर्फी जावेद से पूछताछ, चित्रा वाघ की शिकायत के बाद लिया गया एक्शन, जानें क्या है मामला

Urfi Javed Chitra wagh
Urfi Javed to appear before Mumbai Police: बीजेपी नेत्री चित्रा वाघ की शिकायत पर टेलीविजन अभिनेत्री और सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद को मुंबई पुलिस ने समन भेजा है। चित्रा वाघ ने उर्फी जावेद पर सार्वजनिक स्थानों पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाया है तो वहीं, पिछले दिनों उर्फी जावेद ने भी बीजेपी नेत्री काफी खरी खोटी सुनाई थी।

इसके बाद अब चित्रा वाघ की शिकायत पर उर्फी जावेद को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। मुंबई पुलिस कमिश्नर ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं। चित्रा वाघ की शिकायत के बाद उर्फी जावेद लगातार खबरों में छा गई थीं वहीं, अभिनेत्री ने उनके ऊपर डराने धमकाने तक का आरोप लगाया है।

बता दें कि, चित्रा वाघ ने अपनी शिकायत के बाद कहा था- 'छत्रपति शिवाजी महाराज के महाराष्ट्र में नंगा नाच नहीं चलेगा। उर्फी जावेद जहां दिखेंगी, वहां उसका थोपड़ा फोड़ दूंगी। वहीं, उर्फी जावेद ने कहा था- 'मेरा नंगा नाच यूं हीं चलता रहेगा'। दोनों के बीच इस मामले को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है।

उर्फी जावेद के वकील ने उर्फी जावेद के बचाव में कहा है कि नेत्री की धमकी के कारण उनकी क्लाइंट की मॉब लिंचिंग भी हो सकती है। उर्फी जावेद ने चित्रा वाघ के खिलाफ आईपीसी की धारा 153(A)(B), 504, 506, 506(ii) के तहत मामला दर्ज किया है और निवारक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

वहीं, उर्फी जावेद के वकील ने कहा है कि उन्होंने शिकायत की कॉपी महिला आयोग को भी भेज दिया है। साथ ही उन्होंने महाराष्ट्र राज्य की महिला आयोग की अध्यक्ष रुपाली चकांकर से अनुरोध किया है कि वो भी इस मामले में जरूरी कार्रवाई करें। जब चित्रा वाघ ने मुंबई पुलिस से शिकायत दर्ज की थी तब उर्फी जावेद ने ट्वीट किया था - 'मेरी डीपी इतनी धांसू, चित्रा मेरी सासू।' उनकी इस ट्वीट के बाद यह मामला और भी अधिक गरमा गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X