बिग बॉस 11 का यह कंटेस्टेंट हुआ गिरफ्तार, फिरौती मांगने का आरोप
बिग बॉस 11 के प्रतिभागी जुबैर खान को मुंबई क्राइम ब्रांच ने फिरौती मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस साल बिग बॉस में भी बद्तमीजी करने के आरोप में खुद सलमान खान ने जुबैर खान को बाहर का रास्ता दिखा दिया था। इसके बाद वापस बिग बॉस में उन्हें नहीं बुलाया गया।
खबरों की मानें तो बिग बॉस के बाद एक महिला ने जुबैर की मदद की थी लेकिन जब जुबैर को लगा कि वो अब उन्हें छोड़ चैनल से हाथ मिला चुकी है तो महिला से बदला लेने के लिए उन्होंने महिला से 1 करोड़ फिरौती की मांग की।महिला को फिरौती के लिए पाकिस्तानी और यूएई से भी फोन आ रहे हैं।

पुलिस ने जब मामले की छानबीन की तो पता चला कि इसके पीछे जुबैर का हाथ है। जुबैर खान को उनके घर से गिरफ्तार किया है और फिलहाल वो हिरासत में हैं। बिग बॉस के घर से बाहर निकलने के बाद भी जुबैर ने कफी हंगामा खड़ा किया था और सलमान खान के बारे में काफी कुछ कहा था।
जुबैर ने कहा था कि "वह आसमान में बहुत उड़ चुके हैं।उन्हें जमीन पर आ जाना चाहिए। सलमान खान से अच्छे एक्टर विवेक ओबेरॉय हैं। शो खत्म होने पर उन्होंने कहा कि किसी भी कंटेस्टेंट ने मेरा नाम तक नहीं लिया। उन सभी कंटेस्टेंट को सलमान की गुडबुक में रहना है। इस शो में मेरे साथ बहुत गलत हुआ है।"
उन्होंने ये भी कहा था कि "सलमान ने मुझे धमकी दी। अगर मैं सुसाइड नहीं करता तो मुझे निकलने नहीं दिया जाता। मुझे गाली देने के लिए कहा गया। दूसरे की इज्जत उतार कर पैसे कमाए जा रहे हैं। दिन में दो बार गाली देना है। लढ़ने के लिए कहा जाता है। ये सब टीआरपी के लिए होता है। सलमान खान ने मेरे दिल से खेला। मैं अब उसके दिमाग से खेलूंगा। अब देखें वो ऐड़ा पठान क्या करता है। उसे जो करना है कर ले।"
अब फिलहाल इस गिरफ्तारी के मामले में आगे क्या कार्रवाई की जाती है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।


Click it and Unblock the Notifications











