17 साल की नाबालिग लड़की से की छेड़छाड़, घर तक किया पीछे, POSCO केस मे रोहित चंदेल गिरफ्तार

Rohit Chandel Arrest: टेलीविजन एक्टर रोहित चंदेल को मुंबई पुलिस ने अरेस्ट किया है। रोहित चंदेल पर बेहद ही गंभीर आरोप लगे हैं। बताया जा रहा है कि एक्टर पर 16 साल की लड़की का पीछा करने, परेशान करने और मारपीट करने समेत कई आरोप हैं। रोहित से जुड़े इस केस ने हर किसी को हैरान करके रख दिया है।

Rohit Chandel Arrest

रोहित चंदेल की उम्र 29 साल है। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि रोहित चंदेल के खिलाफ मुंबई पुलिस ने प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेज (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

इसके अलावा एक्टर के खिलाफ बीएनएस की धारा 78 और 115(2) भी लगाई गई हैं, जो पीछा करने और चोट पहुंचाने से जुड़ी हुई है। हालांकि, रोहित चंदेल या उनकी टीम की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। रोहिद चंदेल कई टीवी शोज का हिस्सा रह चुके हैं।

'पांड्या स्टोर', 'काशीबाई बाजीराव बल्लाल' जैसे पॉपुलर सीरियल में काम करके पहचान बनाने वाले एक्टर रोहित चंदेल को लेकर आई खबर ने सभी को हैरान कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि एक्टर को 10 जुलाई को उनके घर से गिरफ्तार किया गया है और स्पेशल पॉक्सो कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। पूर्वी उपनगर में रहने वाली एक नाबालिग लड़की की तरफ से दी गई शिकायत में बताया गया कि एक्टर ने कथित तौर पर उसको अपने नंबर और दूसरे अन्य नंबर से बार-बार कॉल करके परेशान किया है।

नाबालिग लड़की की शिकायत में ये भी बताया गया है कि 5 जुलाई को रोहित चंदेल ने कथित तौर पर उसको रेजिडेंशियल बिल्डिंग के पास रोका, उसका पीछा किया, उससे बहस की, उसे गालियां दी और उसके साथ मारपीट की। मीडिया रिपोर्ट्स में भी ये भी जानकारी सामने आई है कि आरोपी रोहित चंदेल और नाबालिग लड़की एक-दूसरे को जानते थे।

Read more about: bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X