..................... मुंबई की तेज बारिश में मीका सिंह आकांक्षा पुरी की गाड़ी खराब, भीड़ ने की मदद, वीडियो Mumbai heavy rain mika singh, akanksha Puri car breaks down local public come for help Video - Hindi Filmibeat

रात को 3 बजे मुंबई की बारिश में मीका सिंह- आकांक्षा पुरी की गाड़ी खराब, 200 लोगों ने की मदद VIDEO

मुंबई की तेज बारिश में बॅालीवुज के लोकप्रिय सिंगर मीका सिंह की कार अचानक बंद हो गई। इसके बाद वहां पर मौजूद लोगों ने कैसे मीका सिंह की मदद की इसका एक वीडियो वायरल हो रहा है। सिंगर मीका सिंह कंट्रोवर्सी के साथ अपने सांग को लेकर सुपरहिट हैं। ऐसे में जब मुंबई की सड़क और साथ ही में तेज बारिश में बीच रास्ते पर किसी स्टार की गाड़ी खराब हो जाए तो ये पब्लिक है जो कि सब जानती है।

ये वीडियो इसी का उदाहरण है कि फिर चाहे वो स्टार हो या आम इंसान, मदद के लिए लोग कैसे सामने आते हैं। मीका सिंह इस वीडियो में पारस छाबड़ा की एक्स गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी के साथ बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। इन दिनों मीका सिंह और आकांक्षा पुरी की दोस्ती छाई हुई है। दोनों के बीच की दोस्ती एक म्यूजिक वीडियो के बाद से ही खबरों में छाई हुई है।

Mika singh

कुछ दिन पहले दोनों की साथ में एक तस्वीर भी सामने आयी थी। दोनों ने अपने रिश्ते को फिलहाल दोस्ती का नाम दिया है। बहरहाल, चलते हैं इस वायरल वीडियो की तरफ जिसे सेलेब्स फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। बताया जा रहा है कि राहुल वैद्य दिशा परमार के संगीत से लौटते समय देर रात का ये माहौल है। इस वीडियो में मीका सिंह गाड़ी में बैठे हुए नजर आ रहे हैं।

मीका सिंह की कार के पास लोगों की भीड़ जमा हो जाती है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो रात के तीन बजे का है। जहां पर मीका सिंह इस वीडियो में आगे की सीट पर आकांक्षा पुरी के साथ दिख रहे हैं। वो वीडियो में बोलते हैं कि हमारी गाड़ी खराब हो गई है और 200 लोग हमारी मदद करने के लिए आ गए हैं। इसके बाद वहां पर गाड़ी के बाहर की भीड़ मीका सिंह के लिए जोर से चिल्लाने लगते हैं। मीका सिंह वहां पर मौजूद सभी लोगों को मदद के लिए शुक्रिया भी कहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X