मुंबई के श्याम बने 'डांस इंडिया डांस 4' के विजेता

By Ians

Mumbai boy Shyam Yadav wins 'Dance India Dance 4'
मुंबई के श्याम यादव (17) शनिवार को रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस सीजन 4' के विजेता चुन लिए गए। बतौर विजेता वह अपने साथ 'सुनहरी तकदीर की टोपी' घर ले गए। विजेता के रूप में श्याम ने एक चमचमाती मारुति सेलेरियो कार भी जीती। उन्होंने जी टीवी के साथ तीन साल का एक करार भी किया है। यह कार्यक्रम जी टीवी पर प्रसारित होता है।

रियलिटी शो की अंतिम कड़ी में 'शादी के साइड इफेक्ट्स' फिल्म के सितारे विद्या बालन और फरहान अख्तर की मौजूदगी देखी गई। इसके अलावा निर्णायकमंडल में मुदस्सर खान, श्रुति मर्चेट, फिरोज खान और 'ग्रैंडमास्टर' मिथुन चक्रबर्ती भी उपस्थित थे।

श्याम बॉलीवुड डांस में निपुण हैं। वह अपनी प्रतिभा से जनता और निर्णायकमंडल का दिल जीतने में सफल रहे।

'डांस इंडिया डांस सीजन 4' की मेजबानी टेलीविजन अभिनेता जय भानुशाली और इशिता शर्मा ने की। करनाल के मनन सचदेवा शो के उपविजेता चुने गए।

शीर्ष चार फाइनलिस्ट में पुणे के सुमेध मुदगलकर और कोलकाता के बिकी दास भी शामिल रहे।

शो के चौथे सत्र का प्रसारण अक्टूबर 2013 में शुरू हुआ था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X