रामायण के इन कलाकारों ने महाभारत में भी दिखाया अपनी एक्टिंग का हुनर, एक ने तो दोनों शोज में निभाया एक जैसा रोल

बॉलीवुड से लेकर टेलीविज़न तक काफ़ी शोज और फ़िल्में मेथेलॉजिकल पर आधारित बन चुकी हैं। लेकिन सबसे ज्यादा यादगार रहने वाले रामानंद सागर की रामायण और बी आर चोपड़ा की महाभारत के शोज रहे। जिन्हें दर्शकों द्वारा आज भी प्यार मिलता है। हाल ही में 'आदिपुरुष' फ़िल्म रिलीज़ हुई। लेकिन फिर भी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास दम नहीं दिखाया। दूरदर्शन की महाभारत हो या फिर रामायण दोनों के ही कलाकारों ने हर किसी का दिल जीता। जो कि बेहद ही काबिले तारीफ है।
हिंदी टीवी इंडस्ट्री में अपना इतिहास रचने वाले शो महाभारत और रामायण ने एक रिकॉर्ड दर्ज करवा दिया है। यहां तक कि इन शोज में नजर आने वाले कलाकारों को अब भगवान का दर्जा दिया गया है। लेकिन आज हम आपको चार ऐसे कलाकारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने दोनों सीरियलों में काम किया और एक ने तो दोनों सीरियलों में एक ही तरह का किरदार निभा कर सभी का दिल जीत लिया।
मूलराज राजदा
मूलराज राजदा ने रामायण शो में माता सीता के पिता राजा जनक का किरदार निभाया था और उनका यह रोल हर किसी को पसंद आया था। लेकिन आपको बता दें कि महाभारत शो में उन्होंने गंधर्व राज का किरदार निभाया। मूलराज राजदा सिर्फ एक एक्टर ही नहीं थे बल्कि वह एक मशहूर लेखक और डायरेक्टर भी रहे। उनका निधन साल 2012 में हो गया था।
समीर राजदा
समीर राजदा, दिवंगत एक्टर मूलराज राजदा के बेटे ही हैं। बता दें कि समीर राजदा ने रामायण में शत्रुघ्न का किरदार निभाया और काफी पॉपुलैरिटी अपने नाम की। लेकिन वहीं दूसरी तरफ से महाभारत शो में मत्स्य देश के राजकुमार उत्तर का उन्होंने किरदार निभाया था।
बशीर खान
बशीर खान ने रामानंद सागर के शो रामायण में बाली के पुत्र और युवराज अंगद का किरदार निभा कर काफी लोकप्रियता हासिल की। वहीं दूसरी ओर महाभारत में उन्होंने सात्यकि, जिन्होंने पांडवों की तरफ से युद्ध लड़ा था उनका किरदार निभाया था।
दारा सिंह
भला इंडस्ट्री में ऐसा कौन है जो दारा सिंह को नहीं जानता होगा। उन्होंने रामायण शो में हनुमान का किरदार निभाया था। लेकिन महाभारत शो में भी उन्होंने पवन पुत्र हनुमान का किरदार निभा कर काफी लोकप्रियता हासिल की। बता दें कि मूलराज राजदा के निधन के कुछ महीने बाद ही साल 2012 में उनका निधन हो गया था।


Click it and Unblock the Notifications











