मुकुल देव का खुलासा ,"स्टेट ऑफ़ सीज 26/11" की टीम ने असली प्रोटेस्ट के दौरान की शूटिंग!

ज़ी5 का ओटीटी शो "स्टेट ऑफ सीज 26/11" साल 2020 का सबसे प्रतीक्षित ओटीटी शो में से एक है। यह सीरीज अनकही कहानियों को उजागर करता है।

26 नवंबर 2008 को मुम्बई में लंबे समय तक चले आतंकी घेराबंदी में घटित विभिन्न घटनाओं का वर्णन करने वाला एक सच है ये सीरीज। बता दें कि इस रियल कहानी को पर्दे पर पेश करने के लिए रियल सीन भी फिल्माए गए हैं। एक सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान, भोपाल में एक वास्तविक विरोध हो रहा था और कुछ फुटेज को शो में भी शामिल किया गया है।

इस बारे में अधिक बात करते हुए, शो के बैड बॉय अभिनेता मुकुल देव ने साझा किया कि शो में हमारा एक प्रोटेस्ट सीन है, और जब हम दृश्य की शूटिंग कर रहे थे, तो भोपाल में असल में विरोध प्रदर्शन हो रहा था। जो हमारे लिए एक बहुत ही मजेदार क्षण था।लेकिन सौभाग्य से कैमरामैन असली प्रोटेस्ट से भी कुछ शॉट्स लेने में कामयाब रहे।

Mukul Dev

निर्माताओं ने प्रामाणिकता बनाए रखने और उन यादों को यथासंभव बनाए रखने के लिए वीएफएक्स शॉट्स के बजाय असल विस्फोटक का इस्तेमाल किया है। ज़ी5 की सीरीज़ 'स्टेट ऑफ सीज: 20/11' संदीप उन्नीथन की पुस्तक "ब्लैक टोरनेडो: द थ्री सीज ऑफ मुंबई 26/11" पर आधारित है।

कॉन्टिलो पिक्चर्स के अभिमन्यु सिंह द्वारा निर्मित और रचित 8 एपिसोड की यह श्रृंखला मैथ्यू लेटविलेर द्वारा सह-रचित और निर्देशित है। यह शो 20 मार्च 2020 को प्रीमियर के लिए तैयार है। इस शो में अर्जन बाजवा, अर्जुन बिजलानी, विवेक दहिया, मुकुल देव, सिड मक्कर, तारा अलीशा बेरी और अन्य प्रमुख प्रतिभाओं के साथ एक प्रभावशाली कलाकारों की टोली नज़र आएगी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X