'झलक..' में मुक्ति को शान और लॉरेन से डर

टीवी शो में नृत्य पेश करने वाली कलाकारों में से एक मुक्ति मोहन 'झलक दिखला जा' के छठे सत्र में भाग ले रही हैं। उन्होंने सह प्रतिभागी गायक शान और अंतर्राष्ट्रीय नर्तकी एवं अभिनेत्री लॉरेन गॉटलीब को अपना प्रतिस्पर्धी बताया।

लॉरेन और शान के अलावा करणवीर वोहरा, दृष्टि धामी, सिद्धार्थ शुक्ला, सना सईद, करन पटेल और 'इंडिया गॉट टैलेंट' के विजेता सोनाली और सुमंत प्रतिस्पर्धा में हैं।

मुक्ति ने कहा, "हर नर्तक और जो नर्तक नहीं भी है, एक प्रतिस्पर्धी है। शान अपने शारीरिक हावभाव से कहानी अच्छी तरह कह जाते हैं। वह मेरे लिए खतरा हैं।"

उन्होंने कहा, "लॉरेन भी, वह एक प्रशिक्षित नर्तकी हैं। मैं उनके शो और प्रदर्शन देखती हूं। वह मेरी और मेरी बहन के लिए प्रेरणास्त्रोत थीं। अब वह मेरी प्रतिस्पर्धी हैं, यह हिम्मत का काम है। लेकिन यह हमेशा की तरह मजेदार होगा।"

कलर्स चैनल पर प्रसारित हो रहे 'झलक दिखला जा' में बॉलीवुड हसीना माधुरी दीक्षित, फिल्म निर्माता करण जौहर और नृत्य निर्देशक रेमो डिसूजा निर्णायक हैं।

मुक्ति ने कहा, "मैंने 'जरा नच के दिखा' किया था, विषय था- लड़कियां बनाम लड़के.. हमने एकल, समूह और युगल प्रदर्शन किया था। उसके बाद कपिल शर्मा के साथ 'कॉमेडी सर्कस' किया। इसके बाद मैं थिएटर में गई और दो नाटक किए। लेकिन इन निर्णायकों के सामने प्रदर्शन करना बहुत बड़ी बात है।"

मुक्ति बड़े पर्दे पर भी जाना चाहती हैं।

उन्होंने कहा, "मैं व्यावसायिक के साथ गैर व्यावसायिक फिल्में भी चाहती हूं। हर व्यावसायिक फिल्म में नृत्य होगा और मैं नृत्य के साथ फिल्म करना पसंद करूंगी। मेरी थिएटर पृष्ठभूमि के कारण मैं अन्य तरह की फिल्में भी कर सकती हूं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X