आज रात कलर्स पर होगा फुलवा और मुक्तिबंधन का आगाज

पढ़े : शाहरुख को मिला आयकर नोटिस
'मुक्ति बंधन" आई.एम.विरानी की कहानी है जो कारोबार में अपनी पत्नी चारूलता विरानी की मदद से सफलता हासिल करता है। वह भारत का चौथा सबसे बड़ा उद्योगपति है, लेकिन वह देवकी नामक महत्वाकांक्षी महिला से भयभीत है जिसे अगले आई.एम. विरानी के रूप में देखा जा रहा है। यह धारावाहिक हरिकिशन मेहता के प्रसिद्ध उपन्यास 'मुक्ति बंधन" पर आधारित है।
जबकि फुलवा एक गांव की छोटी, चंचल और बतूनी लड़की कहानी है जो अपनी कामयाबी की दास्तां अपने हाथों लिखती है। 10 जनवरी से फुलवा रात 9 बजे और मुक्तिबंधन रात 9.30 प्रत्येक सोमवार से गुरुवार तक देखा जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications











