'महाभारत' में भीष्म पितामह नहीं बल्कि 'अर्जुन' का रोल करना चाहते थे मुकेश खन्ना, ऐसे मिला आईकॉनिक किरदार

Mahabharata Bhishma Pitamah Mukesh Khanna: छोटे पर्दे का 'महाभारत' सीरियल लंबे अरसे तक दर्शकों का मनोरंजन का साधन बना रहा। बता दे कि इस शो की स्टार कास्ट को लेकर भी अक्सर कुछ ना कुछ अपडेट सामने आती रहती है। इतना ही नहीं आपको बता दें की शौक के कलाकारों के चयन को लेकर भी अक्सर कुछ ना कुछ खबर सामने आ जाती है।
आप सभी को पता है कि 'महाभारत' सीरियल में भीष्म पितामह का किरदार मुकेश खन्ना ने निभाया था। लेकिन बहुत कम लोग इस बारे में जानते हैं कि वह अर्जुन का किरदार निभाना चाहते थे। लेकिन बी आर चोपड़ा ने अपने इस 'महाभारत' सीरियल में उन्हें भीष्म पितामह का किरदार निभाने को दिया था।
दरअसल बीआर चोपड़ा के 'महाभारत' सीरियल में मुकेश खन्ना की कास्टिंग को लेकर एक दिलचस्प किस्सा है। जिसको लेकर मुकेश खन्ना ने खुद भीष्म इंटरनेट नेशनल यूट्यूब चैनल के जरिए खुलकर बात की थी। उन्होंने इस पर कहा कि "मैं महाभारत में अर्जुन और कर्ण का किरदार निभाना चाहता था।"
मुकेश खन्ना ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "गोफी पेंटल उस समय शो की कास्टिंग कर रहे थे और उनका कॉल आने पर मैंने उनसे अपनी इच्छा जाहिर की। वह इस बात के लिए मन भी गए थे और मैं अर्जुन के लोक में महाभारत के लिए ऑडिशन भी दे दिया था। लेकिन यह रोल मेरे हाथ से निकल गए।"
भीष्म पितामह का किरदार निभा चुके मुकेश खन्ना ने आगे बताया कि "बाद में मुझे दुर्योधन का किरदार ऑफर किया गया। लेकिन ये रोल नेगेटिव होने के चलते मैं इनकार कर दिया। बाद में मैं द्रोणाचार्य के रोल के लिए राजी हुआ क्योंकि मुझे महाभारत का हिस्सा बना था। जिसके लिए मैं सेट पर भी पहुंचा था।"
मुकेश खन्ना ने आगे बताया कि "मैं जैसे ही द्रोणाचार्य के किरदार के लिए महाभारत के सेट पर पहुंचा तो मैंने देखा कि अभिनेता विजेंद्र घाटगेय आए नहीं थे। फिर मुझे पता चला कि वह इस रोल को नहीं करना चाहते हैं। गोफी ने मुझे कहा कि भीष्म पितामह की भूमिका तुम करलो। इस तरह से मुझे भीष्म पितामह का आईकॉनिक किरदार निभाने को मिला।"


Click it and Unblock the Notifications











