तुनिषा शर्मा की आत्महत्या को 'लव-जिहाद' का मामला नहीं मानते मुकेश खन्ना, पेरेंट्स को जमकर बरसे

तुनिषा शर्मा का निधन 20 साल की उम्र हो गया। उन्होंने शूटिंग के दौरान मेकअप रूम में आत्महत्या कर अपनी जान दे दी। तुनिषा शर्मा की मौत ने हर किसी को हिलाकर रख दिया है। कई सेलेब्स ने उनके निधन पर शोक जताया है तो वहीं मुकेश खन्ना ने भी अपने ब्लॉग में तुनिषा शर्मा की मौत का जिक्र किया है। साथ ही, उन्होंने यह भी बताया है कि क्यों इंडस्ट्री में इस तरह की घटनाएं आम हो रही हैं।
मुकेश खन्ना ने एक वीडियो शेयर कर तुनिषा की आत्महत्या पर बात की और साथ ही उन्होंने शोबिज में लड़कियों की आत्महत्या करने के फैसले पर भी सवाल उठाए। मुकेश खन्ना ने साथ ही लड़कियों के पेरेंट्स को भी सलाह दी है और कई सवाल भी उठाए हैं।
मुकेश खन्ना ने साथ ही अपने ब्लॉग में कहा है कि उन्हें तुनिषा और शीजान का मामला लव-जेहाद का नहीं लगता है। उन्होंने कहा - 'हर खान जरूरी नहीं है इस तरीके के काम करता हो। ये हो रहा है सिर्फ बचकानी उम्र के पड़ाव पर होती बचकानी घटनाओं की वजह से। तुनिषा चली गई है, उंगली उसके बॉयफ्रेंड पर उठ रही है। लेकिन, उसकी जड़ के पीछे जो है उसपर कोई बात नहीं करता।'
मुकेश खन्ना ने आगे कहा- सभी तुनिषा को लेकर हैरान हैं, सबसे बड़े कसूरवार लड़कियों के माता-पिता हैं। लड़के खुद को संभाल ही लेते हैं। लड़कियां इमोशनली अटैच्ड होती हैं। फिर जब वो धागा टूटता है तो जिंदगी खत्म कर लेती है। जो लड़की बॉयफ्रेंड को खुदा मानती है, उसे पता चले कि सामने वाला धोखा दे रहा है तो सोचिए उसके दिल पर क्या गुजरती होगी। तुनिषा का दिल टूटा और घातक फैसला लिया। पेरेंट्स को बच्चों को अकेला नहीं छोड़ना चाहिए।'
मुकेश खन्ना ने यह भी कहा कि, आत्महत्या दो मिनट का अवसाद होता है लेकिन, कोई दोस्त, पेरेंट्स वहां मौजूद होते तो वो ऐसा नहीं करती। उन्होंने यह जिक्र भी किया कि इंडस्ट्री में काम करने का तरीका अब बदल गया है। लगातार शूटिंग चलते रहने से शो की शूटिंग चलने से को-स्टार से जुड़ाव हो जाता है लड़कियां बॉयफ्रेंड पर निर्भर हो जाती हैं। उन्होंने साथ ही सुसाइड को ग्लैमराइज ना करने देने की बात भी कही।


Click it and Unblock the Notifications











