मैंने रामायण का कोई ठेका नहीं ले रखा है - सोनाक्षी को ट्रोल करना मुकेश खन्ना को पड़ा महंगा
शक्तिमान एक्टर मुकेश खन्ना ने हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा और एकता कपूर का मज़ाक उड़ाते हुए कहा था कि इन जैसे लोगों को रामायण और महाभारत जैसे सीरियल देखने चाहिए। इन्हें पता होना चाहिए कि हमारी परंपरा और हमारा साहित्य क्या है।
इसके बाद मुकेश खन्ना पर हर तरफ से अटैक हुआ और अब मुकेश खन्ना ने अपनी सफाई में साफ कहा कि उन्होंने कोई रामायण का ठेका नहीं ले रखा है।

लेकिन मुकेश बस इतना चाहते हैं कि आज कल की जो टिकटॉक पीढ़ी है वो हमारे अतीत से जुड़े, उसे समझे और जानने की कोशिश करे। ये सारा वाकया शुरू हुआ सोनाक्षी सिन्हा के साथ।
दरअसल, सोनाक्षी सिन्हा से अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति में पूछा गया कि हनुमान जी संजीवनी बूटी किसके लिए लाए थे। इस सवाल का जवाब सोनाक्षी नहीं दे पाई थीं।
बस इस बात पर मुकेश खन्ना ने सोनाक्षी को ट्रोल करते हुए कहा कि उनके जैसे लोगों को रामायण देखनी चाहिए थी। जिसके बाद हर तरफ से मुकेश खन्ना पर अटैक होना शुरू हो गया।


Click it and Unblock the Notifications
