कपिल शो पर भड़के 'भीष्म पितामह' मुकेश खन्ना - मर्द औरत बनता है,अश्लील- डबल मीनिंग शो
द कपिल शर्मा शो में हाल ही में बी आर चोपड़ा के लोकप्रिय शो महाभारत की चुनिंदा कास्ट पहुंची। जहां पर शो में सभी लोगों ने जमकर मस्ती की। लेकिन इस बीच ये चर्चा भी हुई कि आखिरकार शो में महाभारत में भीष्म पितामह की भूमिका निभाने वाले मुकेश खन्ना क्यों नहीं आएं?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शो में मुकेश खन्ना को आने के लिए बुलाया गया था। लेकिन उन्होंने साफ तौर पर शो में आने से इंकार कर दिया। इस बात की चर्चा होने पर मुकेश खन्ना ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ये बात जाहिर की कि आखिर उन्होंने क्यों इस शो का हिस्सा बनने से साफ तौर पर इंकार कर दिया।

मुकेश खन्ना ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा कि ये सवाल वायरल हो चुका है कि महाभारत शो में भीष्म पितामह क्यों नहीं? कोई कहता है कि उनको बुलाया नहीं गया। कोई कहता है कि उन्होंने खुद मना कर दिया। सच ये है कि महाभारत भीष्म के बिना अधूरी है।


Click it and Unblock the Notifications