महाभारत के सीन में दिखा कूलर, भीष्म पितामह मुकेश खन्ना बोले - बड़ी गर्मी थी, मुश्किल से कूलर मिला
हाल ही में महाभारत के एक सीन में कूलर दिखने के बाद ट्विटर ने इस सीन को काफी ट्रोल किया। इस सीन में भीष्म पितामह यानि कि मुकेश खन्ना दिखाई दे रहे हैं और पीछे दिखाई दे रहा है कूलर।
अब खुद भीष्म पितामह यानि कि मुकेश खन्ना ने इस बारे में बात करते हुए बताया कि फिलहाल तो किसी को नहीं पता कि वो सीन और उसमें वो कूलर कहां से आया।

मुकेश का कहना है कि उन्हें नहीं लगता कि सीन एडिट करने वाले ने इतनी बड़ी गलती की होगी। अगर वाकई की है तो ये हैरानी वाली बात है। लेकिन मुकेश खन्ना का मानना है कि ये शूटिंग के समय की तस्वीर है जो वायरल हो रही है।
मुकेश खन्ना ने बताया कि उन्हें बहुत भारी कॉस्ट्यूम और बहुत ही भारी दाढ़ी रखनी पड़ती थी जिसके कारण उन्हें बहुत परेशानी होती थी। यही वजह थी कि बड़ी गुज़ारिश करने के बाद सेट पर कूलर आया।
मुकेश खन्ना का ये भी कहना है कि वो दाढ़ी से इतना परेशान हो गए थे कि 15 फिल्में केवल इसलिए रिजेक्ट की थी क्योंकि उसमें दाढ़ी थी। बाद में उन्होंने शक्तिमान साईन किया।
वैसे आप यहां जानिए महाभारत से जुड़ी कुछ और दिलचस्प बातें


Click it and Unblock the Notifications













