66 साल की उम्र में Mukesh Khanna ने पहनी शक्तिमान की ड्रेस, लोगों ने उड़ा डाला मज़ाक़, बोले- शर्म आ रही है...

Mukesh Khanna Troll For Shaktimaan Look: एक वक्त हुआ करता था जब मुकेश खन्ना को शक्तिमान के किरदार में देखकर फैंस और छोटे-छोटे बच्चे भी काफी खुश हो जाते थे। अब एक बार फिर से मुकेश खन्ना को शक्तिमान के किरदार में देखा जा रहा है। लेकिन उनकी काफी सारे फैन्स उनको इस अवतार में देखकर खुश है लेकिन कुछ लोगों ने उनको ट्रोल भी कर दिया है।
दरअसल इस समय मुकेश खन्ना का एक वीडियो तेजी से वायरस होता हुआ नजर आ रहा है और इसमें वह शक्तिमान की यूनिफॉर्म पहनकर मीडिया के सामने आए। इस वीडियो को देखने के बाद में अब काफी सारे लोग मुकेश खन्ना को उनके इस लुक में देखकर खुश नहीं है। 66 साल की उम्र में शक्तिमान के कपड़ों में लोगों को एक्टर की तोंद और सफेद बाल नजर आए।
अब इसी के चलते काफी सारे लोग मुकेश खन्ना का मजाक उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान काफी सारे लोगों ने उनको पेटूमान या बूढामान कह दिया है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि काफी लंबे वक्त से मुकेश खन्ना लगातार शक्तिमान की फिल्म और सीरियल को वापस लाने का वादा अपने फ्रेंड्स से करते हुए नजर आ रहे हैं।
लेकिन अब हाल ही में मुकेश खन्ना ने इसका टीजर वीडियो शेयर किया तो वह खुद ही शक्तिमान के कपड़ों में नजर आए। अब इस वीडियो को देखने के बाद में उनका बाहर निकाला पेट और सफेद बालों को देखकर लोगों ने उनका मजाक उड़ा डाला। वीडियो पर एक यूजर कमेंट करता है कि कोई मेरा बचपन लौटा दो और इसका ले जाओ। एक दूसरा यूजर लिखता है कि भाई मैं तो बचपन में इसको देखकर खुश हो जाता था और अब शर्म आ रही है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि एक वक्त हुआ करता था जब शक्तिमान सीरियल दूरदर्शन के लिए जमकर टीआरपी बटोरता था। इस सीरियल को साल 1997 में रिलीज किया गया था और बच्चों से लेकर बड़ों तक को यह काफी पसंद भी आता था। इस सीरियल का लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी नाम दर्ज किया जा चुका है। बाद में यह शो बंद हो गया था।


Click it and Unblock the Notifications











